जम्‍मू-कश्‍मीर में बारिश और बर्फबारी दिल्ली में करेगी पॉल्यूशन कम, बढ़ेगी ठंड 

जम्‍मू-कश्‍मीर में बारिश और बर्फबारी दिल्ली में करेगी पॉल्यूशन कम, बढ़ेगी ठंड 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-15 05:43 GMT
जम्‍मू-कश्‍मीर में बारिश और बर्फबारी दिल्ली में करेगी पॉल्यूशन कम, बढ़ेगी ठंड 

डिजिटल डेस्क,श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। इसी के साथ प्रदेश में अपने 48 घंटों में तेज बर्फबारी होने की भी संभावना है। घाटी में बर्फबारी से दूसरे राज्यों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं घाटी में होने वाली बर्फबारी दिल्ली वालों के खुशखबरी लेकर आई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने मंगलवार को संभावना जताई है कि जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में धुंध और प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद मिलेगी। मौसम विभाग के निदेशक  ने कहा कि, "जम्मू और कश्मीर में आने वाले दिनों में मौसम प्रणाली में संतुलन निश्चित रूप से दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद करेगा, क्योंकि ये राज्य से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।" धुंध कम होने से राजधानी में अगले 72 घंटों में तापमान तेजी से गिरने के आसार है।

                            

आपको बता दें श्रीनगर में सोमवार को रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री था। सोमवार को जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 14.4 था, जबकि अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस था। पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में तापमान शून्य बिंदु पर रहा। लोटस ने कहा कि जम्मू क्षेत्र में बनिहाल में रात का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, कटरा में 11.9 डिग्री और भदरवाह में 5.7 डिग्री दर्ज किया गया।

                               

पिछले चार दिनों में शहर के न्यूनतम अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ चुकी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री गिरकर 30.3 डिग्री रह गया, वहीं न्यूनतम तापमान महज 0.5 डिग्री बढ़कर 15.7 डिग्री रहा। शनिवार 11 नवंबर को जोधपुर का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री था। 

घाटी और हिमाचल की बर्फबारी का राजस्थान में दिखेगा असर

                                 

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे अगले 24-48 घंटों में उत्तरी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल नमी जम्मू कश्मीर की तरफ बढ़ रहे है। जहां बर्फबारी होगी। हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी होने और कश्मीर अथवा हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने से वहां से ठंडी हवाएं जोधपुर की तरफ आती हैं। हवाओं का रूख अब उत्तरी हो गया है। बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं राजस्थान की तरफ बढ़ेंगी और ठंड का असर बढेगा। 

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक सप्ताह के अंदर पूरे प्रदेश में मौसम का रुख बदलेगा। 19 नवंबर तक मैदानी इलाकों में बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है। विभाग का अनुमान है कि सोमवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मंडी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों मों बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
 

Similar News