जलगांव मेडिकल कॉलेज में 128 पद खाली, जल्द निकलेगी भर्तियां

जलगांव मेडिकल कॉलेज में 128 पद खाली, जल्द निकलेगी भर्तियां

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-08 16:05 GMT
जलगांव मेडिकल कॉलेज में 128 पद खाली, जल्द निकलेगी भर्तियां

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जलगांव के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में इस साल विभिन्न 128 पद भरे जाएंगे। यहां पर अगले 4 साल में कुल 415 पदों पर नियुक्तियां होंगी। जलगांव के चिकित्सा महाविद्यालय में विद्यार्थियों की क्षमता 100 होगी। जबकि अस्पताल 500 बेड का है। राज्य सरकार ने प्रथम वर्ष के लिए आवश्यक पदों को भरने की अनुमति प्रदान की है।

इससे चिकित्सा महाविद्यालय शुरू होने में मदद मिल सकेगी। सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पदों को भरने संबंधित शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार प्रथम वर्ष में 128, द्वितीय वर्ष में 154, तृतीय वर्ष में 123 और चतुर्थ वर्ष में 10 ऐसे कुल मिलाकर 415 पदों पर बहाली होगी। जिसमें सहायक प्राध्यापक, कार्यालयीन अधीक्षक, वरिष्ठ सहायक, प्रयोगशाला सहायक समेत दूसरे पदों का सामवेश है।

महाराष्ट्र में डॉक्टरों की कमी और राज्य में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा की तुलना में जलगांव जिला पिछड़ा है। इसको देखते हुए राज्य मंत्रिमंडल ने जलगांव और उत्तर महाराष्ट्र के अन्य जिलों में दर्जेदार चिकित्सा सुविधा के लिए जिले में शासकीय एकात्मिक चिकित्सा शिक्षा संकुल (मेडिकल हब) बनाने को मंजूरी 25 अप्रैल 2017 को प्रदान किया था। सरकार ने जिले के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय के लिए तत्काल जरूरी 109 पदों के सृजन को मान्यता दिया था। इसके अलावा अब आवश्यक पदों को भरा जाएगा।

Similar News