कश्मीर के शोपियां में सड़क हादसा, 11 छात्रों की मौत, 7 घायल

कश्मीर के शोपियां में सड़क हादसा, 11 छात्रों की मौत, 7 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-27 14:44 GMT
कश्मीर के शोपियां में सड़क हादसा, 11 छात्रों की मौत, 7 घायल
हाईलाइट
  • 11 की मौत
  • 4 गंभीर रूप से घायल
  • चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने से घटी दुर्घटना
  • जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में हुआ हादसा

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में एक सड़क हादसे में 11 छात्रों की मौत हो गई। 7 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घायल सात लोगों में से 3 का इलाज शोपियां जिला अस्पताल में चल रहा है। साथ ही गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रैफर कर दिया गया है। मृतकों के शव शोपियां अस्पताल में रखे गए हैं।

जानकारी के अनुसार पुंछ के सुरनकोट इलाके के एक निजी कंप्यूटर संस्थान से 18 लोग निजी वाहन से श्रीनगर घूमने के लिए जा रहे थे। पीर की गली में पहुंचने के बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिससे वाहन गहरी खाई में जा गिरा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान पहुंचे ताकि लोगों को जल्द से जल्द खाई से निकाला जा सके। बताया जा रहा है कि घटना इतने कम समय में हुई कि किसी भी सवारी को बचने का कोई मौक़ा नहीं मिला। जिस वजह से 18 लोगों में से 11 लोगों की मौत हो गई और बाकी अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे में मरने वालों में 9 लड़कियों और 2 लड़के शामिल है। 

Tags:    

Similar News