बयान: संजय राउत ने कहा- परिवार से ठीक नहीं थे सुशांत सिंह के रिश्ते, केंद्र पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया

बयान: संजय राउत ने कहा- परिवार से ठीक नहीं थे सुशांत सिंह के रिश्ते, केंद्र पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-09 11:08 GMT
बयान: संजय राउत ने कहा- परिवार से ठीक नहीं थे सुशांत सिंह के रिश्ते, केंद्र पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के उनके परिवार से रिश्ते ठीक नहीं थे। राउत ने सामना में लिखा, सुशांत के उनके पिता से संबंध अच्छे नहीं थे। मुंबई ही उनका ‘आशियाना’ था। इस पूरे दौर में सुशांत, पिता और अन्य रिश्तेदारों से कितनी बार मिले, सुशांत कितनी बार पटना गए, ये सामने आने दो। अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती ये दो अभिनेत्रियां उनके जीवन में थीं। इनमें से अंकिता ने सुशांत को छोड़ दिया था और रिया उनके साथ थी। अब अंकिता, रिया चक्रवर्ती के बारे में अलग बात कर रही है। असल में अंकिता और सुशांत अलग क्यों हुए इस पर प्रकाश डालने के लिए कोई तैयार नहीं है, जो कि जांच का एक हिस्सा होना चाहिए।

पिता का दूसरा विवाह सुशांत को स्वीकार नहीं था
राउत ने कहा, "सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार सरकार को हस्तक्षेप करने की वैसे कोई जरूरत नहीं थी। कुछ वर्षों में सुशांत पूरी तरह मुंबईकर बन गया था। उसका बिहार से संबंध भी नहीं था। उसे पूरा वैभव मुंबई ने ही दिया था। संघर्ष के दौर में बिहार उसके पीछे नहीं था। पिता का दूसरा विवाह सुशांत को स्वीकार नहीं था। इसलिए पिता से उसका भावनात्मक संबंध शेष नहीं बचा था। उसी पिता को बरगलाकर बिहार में एक एफआईआर दर्ज कराई गई व मुंबई में घटे गुनाह की जांच करने के लिए बिहार की पुलिस मुंबई आई। इसका समर्थन किया ही नहीं जा सकता है। एक अपराध की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। उसी समय दूसरे राज्य का कोई संबंध न होने के बावजूद वे समानांतर जांच शुरू करें। यह मुंबई पुलिस की कार्यक्षमता पर अविश्वास है।

केंद्र पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप
संजय राउत ने बिहार पुलिस और केंद्र पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश रचने का भी इल्जाम लगाया है। राउत ने लिखा, सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच अब सीबीआई के हाथ में पहुंच गई है। मुंबई पुलिस की जांच शुरू रहने के दौरान बिहार सरकार सीबीआई जांच की मांग करती है, केंद्र सरकार इसे तुरंत स्वीकृति दे देती है। किसी प्रकरण का राजनीतिकरण करना है, इसके लिए सीबीआई, ईडी जैसी केंद्रीय संस्थाओं का इस्तेमाल करना, यह सब झकझोर देने वाला है। उन्होंने कहा, सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कुछ लोग पर्दे के पीछे पटकथा लिख रहे हैं। वो सच छुपाना चाहते हैं इसलिए दबावतंत्र बनाया जा रहा है। सीबीआई के कंधे पर बंदूक रख महाराष्ट्र सरकार को निशाना बनाने की ये साजिश है। ऐसे कितने भी चक्रवयूह आप बनाओ हम भेद कर बाहर आ जाएंगे।

Tags:    

Similar News