उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार

उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार

IANS News
Update: 2019-10-04 05:30 GMT
उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के इलाके मंे सुबह से ही धूप खिली हुई है, लेकिन मौसम में आद्रता बढ़ी हुई है। इस कारण पूर्वी उत्तरप्रदेश में कुछ जगह छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह तक बादलों की आवाजाही पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूर्ववत बनी रहेगी और वातावरण में पर्याप्त नमी की स्थिति बने रहने कारण कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस सप्ताह भी मानसून की विदाई का कोई संकेत नहीं हैं। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन हवा में नमी होने के कारण अगर तापमान में बढ़ोत्तरी होती है तो अचानक गरज वाले बादल बन सकते हैं और कहीं-कहीं बूूंदाबांदी भी हो सकती है।

शुक्रवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23 डिग्री, मेरठ का 23 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री दर्ज किया गया।

गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Similar News