नोटबंदी: मनमोहन ने बताया गहरा घाव, जेटली ने कहा - टैक्सपेयर्स बढ़े

नोटबंदी: मनमोहन ने बताया गहरा घाव, जेटली ने कहा - टैक्सपेयर्स बढ़े

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-08 10:33 GMT
नोटबंदी: मनमोहन ने बताया गहरा घाव, जेटली ने कहा - टैक्सपेयर्स बढ़े
हाईलाइट
  • कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने नोटबंदी पर साधा निशाना
  • बीजेपी नेता और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी का किया गुणगान
  • समाज के साथ की गई इस तबाही का असर स्पष्ट है: मनमोहन सिंह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पांच सौ और हजार के पुराने नोट बंद हुए गुरुवार को 2 साल पूरे हो गए हैं। नोटबंदी की दूसरी वर्षगांठ पर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है। बीजेपी नेता और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इसका गुणगान किया है तो दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को गहरा घाव बताया है।

 

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी पर फेसबुक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के पहले चार साल में आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या बढ़कर 6.86 करोड़ हो गई। पहले 2014 में संख्या 3.8 करोड़ थी। उनहोंने नोटबंदी का प्रभाव शीर्षक से लेख लिखा। लेख में जेटली ने कहा कि सरकार के 5 साल पूरे होने तक करदाताओं की संख्या दोगुनी हो चुकी होगी।


अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वक्त के साथ नोटबंदी के घाव और भी गहरे हो गए हैं। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी की सरकार ने बिना सोचे समझे नोटबंदी का फैसला लिया था। अब सभी के सामने भारतीय अर्थव्यवस्था और समाज के साथ की गई इस तबाही का असर स्पष्ट है। मनमोहन ने कहा कि हर कोई उस महौल को महसूस कर रहा है, जो नोटबंदी से भारत की अर्थव्यवस्था और समाज में पैदा किया गया। नोटबंदी से सभी प्रभावित हुए, चाहे वो किसी धर्म, पेशे या उम्र का व्यक्ति हो।

 

 

 

Similar News