नहीं रहे NCP नेता डीपी त्रिपाठी, कभी सोनिया के विरोध में छोड़ी थी कांग्रेस

नहीं रहे NCP नेता डीपी त्रिपाठी, कभी सोनिया के विरोध में छोड़ी थी कांग्रेस

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-02 06:55 GMT
हाईलाइट
  • कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में हुए थे डीपी त्रिपाठी शामिल
  • डीपी त्रिपाठी के निधन पर सुप्रिया सुले ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का आज(गुरुवार) निधन हो गया। त्रिपाठी लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। डीपी त्रिपाठी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्लाय स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं। त्रिपाठी ने राजनीति में कदम कांग्रेस पार्टी से रखा था, लेकिन सोनिया गांधी से नाराजगी के बाद एनसीपी में शामिल हो गए। 

डीपी त्रिपाठी के निधन पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले शोक प्रकट किया है। सुले ने ट्वीट कर कहा है कि डीपी त्रिपाठी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षण थे। हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को हमेशा याद करेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले। 

डीपी त्रिपाठी एक नेता के साथ सामाजित कार्यकर्ता और लेखक भी थे। त्रिपाठी अप्रैल 2012 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। जून से लेकर नवंबर 2012 तक ऊर्जा कमेटी और लोकपाल व लोकायुक्त बिल पर राज्यसभा की कमेटी के सदस्य रहे। फिलहाल डीपी त्रिपाठी एनसीपी के महासचिव थे। 

 

 

Tags:    

Similar News