शाह ने यूएनएससी में भारत को प्रवेश मिलने पर आभार जताया

शाह ने यूएनएससी में भारत को प्रवेश मिलने पर आभार जताया

IANS News
Update: 2020-06-18 10:30 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की सदस्यता का समर्थन करने के लिए सदस्य देशों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, भारत विश्व की शांति और समृद्धि की दिशा में काम करेगा।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता के लिए सर्वसम्मति से समर्थन के लिए सदस्य देशों का आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वसुधैव कुटुम्बकम् के अपने मंत्र को बनाए रखेगा और दुनिया की शांति और समृद्धि की दिशा में काम करेगा।

बुधवार को भारत शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में 2 साले के लिए निर्वाचित हुआ, जिसके बाद शाह ने ये टिप्पणी की। भारत को 193 सदस्यीय महासभा में 184 मत प्राप्त हुए। मतदान के लिए 192 सदस्य देश मौजूद थे और 2/3 यानि कि 128 आवश्यक बहुमत था। सदस्य राज्यों ने भारी समर्थन के साथ 2021-22 के लिए सुरक्षा परिषद की गैर-स्थायी सीट के लिए भारत को चुना।

184 मतों की आरामदायक जीत के साथ भारत 1 जनवरी, 2021 से संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली पांच स्थायी सदस्यों चीन, फ्रांस, रूस, यूके और अमेरिका के साथ-साथ गैर-स्थायी सदस्यों एस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, टयूनीशिया और वियतनाम के साथ बैठेगा।

Tags:    

Similar News