यशवंत सिन्हा के पार्टी छोड़ने के बाद शत्रु बोले- मैं BJP नहीं छोड़ूंगा

यशवंत सिन्हा के पार्टी छोड़ने के बाद शत्रु बोले- मैं BJP नहीं छोड़ूंगा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-21 13:52 GMT
यशवंत सिन्हा के पार्टी छोड़ने के बाद शत्रु बोले- मैं BJP नहीं छोड़ूंगा

डिजिटल डेस्क, पटना। शत्रुघ्न सिन्हा ने यशवंत सिन्हा के बाद बीजेपी छोड़ने की अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि वे फिलहाल पार्टी नहीं छोड़ने वाले हैं। बिहार के पटना में आयोजित राष्ट्रमंच सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि मैं पार्टी छोड़ रहा हूं लेकिन मैं बता दूं कि मैंने पार्टी छोड़ने की लिए भाजपा जॉइन नहीं की थी। लोग कह रहे हैं कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मुझे टिकट नहीं मिलेगा। इसलिए मैं पार्टी छोड़ रहा हूं लेकिन, मैं यह स्पष्ट कर दूं कि मैं कहीं भी नहीं जा रहा हूं। मैं बीजेपी को नहीं छोड़ रहा हूं।"

सम्मेलन में शत्रुघ्न ने यशवंत सिन्हा के पार्टी छोड़ने के फैसले को भी सही ठहराया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अंसतोष बढ़ा है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है वरना रिएक्शन तो होगा ही। इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने अंदाज में केन्द्र की मोदी सरकार और बीजेपी हाईकमान पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा, "आधी रात को समारोह आयोजित कर GST लगाया गया। देश मे एक टैक्स की बात कही गई है लेकिन आज देश में 6 से 7 टैक्स लग रहे हैं। देश में नगदी संकट भी गहरा रहा है।"

यशवंत सिन्हा ने BJP को अलविदा कहा , बोले- अब पार्टी पॉलिटिक्स से दूर रहूंगा

शत्रुघ्न ने अपने संबोधन में राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने तेजस्वी के भाषण शैली की तारीफ करते हुए कहा, "देश में तेजस्वी जैसे बहुत कम वक्ता हैं। वे वाकई बिहार के लाल हैं और तेजतर्रार वक्ताओं में बिहार का एकमात्र चेहरा हैं।" बता दें कि इससे पहले इसी कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने बीजेपी के साथ अपने संबंधों को तोड़ने की घोषणा की थी।

Tags:    

Similar News