अविश्वास प्रस्ताव पर शत्रुघ्न सिन्हा: ये संख्या का नहीं, गुणवत्ता का खेल है

अविश्वास प्रस्ताव पर शत्रुघ्न सिन्हा: ये संख्या का नहीं, गुणवत्ता का खेल है

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-20 09:24 GMT
अविश्वास प्रस्ताव पर शत्रुघ्न सिन्हा: ये संख्या का नहीं, गुणवत्ता का खेल है
हाईलाइट
  • पंकज नाम के एक शख्स ने ट्वीट हैंडल ने लिखा गया कि शॉटगन एक खाली गन हैं
  • जो फालतू में सिर्फ आवाज करने का काम करती है।
  • शत्रुघन सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भ्रमित मत होइए
  • शत्रुघ्न के इस ट्वीट के बाद लोगों ने ट्वीटर पर उनका मखौल उड़ाना शुरू कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपने बयानों से अक्सर खुद की पार्टी को घेरने वाले भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी के बचाव में नजर आए। उनके ट्वीट के बाद लोगों ने उनकी खिंचाई शुरू कर दी है। शत्रुघन सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भ्रमित मत होइए। ये संख्या का नहीं, बल्कि गुणवत्ता का खेल है। यह खेल एक आदर्श बहस, चर्चा, विवेचना, कानून का पालन करने, आत्मनिरीक्षण और गहनता से विचार करने को लेकर है।

 

 

शत्रुघ्न के इस ट्वीट के बाद लोगों ने ट्वीटर पर उनका मखौल उड़ाना शुरू कर दिया है। @pankajA57870704 नाम के ट्वीट हैंडल ने लिखा गया कि शॉटगन एक खाली गन हैं, जो फालतू में सिर्फ आवाज करने का काम करती है। अगर शत्रुघ्न सिन्हा में खुद के लिए सम्मान है तो उन्हें भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

 

कुछ लोगों ने शत्रुघ्न के इस ट्वीट पर उनका समर्थन भी किया। sanjayK5370 ने लिखा कि ये उन बेहूदा भक्तों पर तमाचा है, जो सोच रहे थे कि शत्रुघन सिन्हा भाजपा के खिलाफ हैं। मैं खुश हूं कि वो भाजपा की विचारधारा, झूठ, साम्प्रदायिकता और अंधविश्वास के खिलाफ हैं। पार्टी जनता के हितों से बड़ी नहीं हो सकती है।

 

 

Similar News