शिवसेना ने 'सामना' अखबार में कांग्रेस को दिखाया आईना, बताया नपुंसक है पार्टी

शिवसेना ने 'सामना' अखबार में कांग्रेस को दिखाया आईना, बताया नपुंसक है पार्टी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-15 05:52 GMT
शिवसेना ने 'सामना' अखबार में कांग्रेस को दिखाया आईना, बताया नपुंसक है पार्टी

डिजिटल डेस्क,मुंबई। शिवसेना ने अपने अखबार "सामना" में लेख लिख राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया है। अपने लेख में शिवसेना ने मुंबई में आयोजित राहुल की रैलियों पर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष द्वारा उठाए गए प्रश्नों पर जवाब दिया है। शिवसेना ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है।

शिवसेना ने लिखा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस पार्टी अकेले जब संघर्ष कर रही थी। तब उनका नेता बैंकॉक में आराम फरमा रहा था। जब शोर मचा तो राहुल प्रचार के लिए प्रगट हो गए। राहुल गांधी का अब ऐसा कहना कि सरकार निष्क्रिय है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, जनता टैक्स भरती हैं लेकिन जाता कहां है। इसका जवाब सरकार नहीं देती, ऐसा सवाल राहुल ने पूछा है। सवाल इतना ही है कि पूरी कांग्रेस पार्टी मरे हुए अजगर की तरह अचेत और निष्क्रिय पड़ी है।

सामना में लिखा है,लोकसभा चुनाव के परिणामों के सदमे से राहुल गांधी उबर नहीं पाए और उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। तब से कांग्रेस बिना सिरवाली पार्टी के रूप में चल रही है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व त्याग कर राहुल बैंकॉक,यूरोप का दौरा कर रहे हैं और दूसरों को निष्क्रिय कहते हैं। विरोध पक्ष के रूप में कांग्रेस महाराष्ट्र में इतनी निष्क्रिय सिद्ध हुई, विरोध दल के नेताओं की पूरी फौज भाजपा में विलीन हो गई। 

लेख में आगे लिखा है कि, जिन मुद्दों पर सीएम फडणवीस आदि मंडली प्रचार सभा में हाथ नहीं लगाती उन मुद्दों को न उठाया जाए। ऐसी पाबंदी किसी ने विपक्ष पर नहीं लगाई है। परंतु कांग्रेस पार्टी का सेनापति ही युद्धभूमि से पीठ दिखाकर भाग जाता है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता रणभूमि में और मन में ऐसे दोनों जगह पराजित होता दिखाई देता है। मरे हुए विपक्षियों को खुद की राजनीति व नपुंसकता पर पहले बोलना चाहिए। सरकार निष्क्रिय सिद्ध हुई होगी तो इसका फैसला जनता जनार्दन करेगी। 
 

Tags:    

Similar News