पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार: SIPRI रिपोर्ट

पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार: SIPRI रिपोर्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-19 12:10 GMT
पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार: SIPRI रिपोर्ट
हाईलाइट
  • इन देशों में अमेरिका और रूस का नाम शामिल है।
  • रिपोर्ट के अनुसार
  • सिर्फ दो देशों के पास दुनियाभर के 92 फीसदी परमाणु हथियार मौजूद हैं।
  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने परमाणु हथियारों से जुड़ी ताजा रिपोर्ट जारी की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने परमाणु हथियारों से जुड़ी ताजा रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ दो देशों के पास दुनियाभर के 92 फीसदी परमाणु हथियार मौजूद हैं। इन देशों में अमेरिका और रूस का नाम शामिल है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान, चीन और भारत के परमाणु हथियारों की संख्याओं का भी जिक्र किया गया है। बता दें कि दुनिया की कई परमाणु शक्तियां इन हथियारों के आधुनिकीकरण की दिशा में काम कर रही हैं। 

 

भारत जवाबी कार्रवाई के लिए सक्षम

चीन अपने ऐसे हथियारों को आकार में छोटा और ज्यादा शक्तिशाली बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा समय में पाकिस्तान के पास 140 से 150 परमाणु हथियार हैं। वहीं भारत के पास इन हथियारों की संख्या 130 से 140 के बीच है। चीन के पास ऐसे हथियारों का दोगुना जखीरा है। चीन के पास परमाणु हथियारों का आंकड़ा लगभग 280 है। भारत और पाकिस्तान भी जमीन, हवा और पानी से छोड़ी जा सकने वाली परमाणु क्षमता से संपन्न मिसाइलों को और विकसित कर रहे हैं। भारत के रक्षा प्रतिष्ठान का मानना है कि किसी परमाणु हमले को रोकने और ऐसा होने की सूरत में जवाबी कार्रवाई करने की उसकी क्षमता पर्याप्त है। 

 

पाकिस्तान के पास 140-150 परमाणु हथियार

परमाणु हथियार की संख्या के मामले में भारत, पाकिस्तान से थोड़ा ही पीछे है। हालांकि आर्थिक मोर्च पर बुरी तरह पिछड़े होने के बाद भी पाकिस्तान के पास परमाणु हथियारों की संख्या 140-150 है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब है। वह चीन से उधार भी लेने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया की परमाणु शक्तियां अब इन हथियारों को धीरे-धीरे कम कर रही हैं लेकिन चिंता की बात ये शक्तियां परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण भी कर रही हैं। इससे इन देशों ने विश्व शांति के मोर्च को चिंता में डाल दिया है। SIPRI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण पर ध्यान देना एक बहुत ही चिंताजनक प्रवृत्ति है।

 

 

SIPRI प्रमुख जन एलिसन के अनुसार, विश्व के 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं। इसमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इस्राइल और नार्थ कोरिया  शामिल हैं। इन सभी देशों के परमाणु हथियारों की संख्या को मिला दे तो यह 14,465 बैठती है। इनमें 3,750 परमाणु हथियारों को वास्तव में तैनात भी किया गया। परमाणु हथियारों को कम करने की दिशा में एक प्रभावी और कानूनी रूप से बाध्यकारी प्रक्रिया के लिए स्पष्ट प्रतिबद्धता की जरुरत है।

 

 

बता दें कि 2017 में परमाणु हथियारों की संख्या इससे भी ज्यादा थी। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और रूस ने साल 2010 की START संधि के तहत हथियार नियंत्रण प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए अपने हथियारों में कटौती की है। दोनों ही देश लंबे समय से परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण कर रहे हैं। वर्तमान में भारत, चीन और पाकिस्तान के अलावा बिट्रेन के 215, फ्रांस के पास 300, इस्राइल के पास 80 और नार्थ कोरिया के पास 10-20 परमाणु हथियार हैं।

Similar News