MP : कांग्रेस कमलनाथ का एलान, भाजपा से 40 दिन में करेंगे 40 सवाल

MP : कांग्रेस कमलनाथ का एलान, भाजपा से 40 दिन में करेंगे 40 सवाल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-20 08:45 GMT
MP : कांग्रेस कमलनाथ का एलान, भाजपा से 40 दिन में करेंगे 40 सवाल
हाईलाइट
  • भाजपा से 40 दिन में 40 सवाल करेगी कांग्रेस
  • एमपी चुनाव में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका
  • मध्य प्रदेश में 5 करोड़ लोग सोशल मीडिया पर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका होगी। मैदान के साथ कांग्रेस सोशल मीडिया पर भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अब सोशल मीडिया पर सीएम शिवराज और भाजपा से 40 दिन में 40 सवाल पूछने वाले हैं। 20 अक्टूबर को कमलनाथ ने पहला सवाल पूछा।

कांग्रेस-भाजपा मीडिया वॉर
सोशल मीडिया की जंग में कांग्रेस के आला नेता कमलनाथ, सिंधिया, दिग्विजय, अजय सिंह के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी डटे हुए हैं। वहीं भाजपा की बात करें तो सीएम शिवराज और उनकी पार्टी मैदान में है। कमलनाथ ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए एलान किया है कि वो भाजपा और सीएम से ट्विटर पर 40 दिन में 40 सवाल करेंगे। यह सिलसिला 20 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगा, जिसमें कांग्रेस सरकार की नाकामी उजागर करेगी। कमलनाथ ने कहा कि बुराई के प्रतीक रावण दहन के बाद से बदहाली की प्रतीक शिवराज सरकार के विसर्जन तक वो सवाल पर सवाल दागेंगे।


सोशल मीडिया बड़ा हथियार
आंकड़ों की माने तो मध्य प्रदेश में 1.5 करोड़ फेसबुक यूजर्स हैं। कीब 5 लाख लोग ट्विट पर एक्टिव हैं, वहीं सबसे ज्यादा 2 करोड़ वॉट्सप यूजर्स हैं। इसके साथ प्रदेश में करीब 3 करोड़ लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं प्रदेश में 5 करोड़ से ज़्यादा मतदाता हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या युवा मतदाता हैं, जिसके चलते कांग्रेस और भाजपा इसे बड़े हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। 



 

Similar News