सोनिया गांधी ने बिहार कांग्रेस अध्‍यक्ष को किया बर्खास्‍त

सोनिया गांधी ने बिहार कांग्रेस अध्‍यक्ष को किया बर्खास्‍त

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-26 17:58 GMT
सोनिया गांधी ने बिहार कांग्रेस अध्‍यक्ष को किया बर्खास्‍त

डिजिटल डेस्क, पटना। मंगलवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। साथ ही कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश की सभी कमेटियों को भी भंग कर दिया है। कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने इस बात की जानकारी दी।

विधायकों और पार्टी से मिले फीडबैक के आधार पर अशोक चौधरी पर गाज गिरनी तय मानी जा रही थी। वैसे भी चौधरी का कार्यकाल खत्म हो चुका है।

अशोक चौधरी के विरोध में खड़ा था एक धड़ा
गौरतलब है कि पार्टी का एक धड़ा अशोक चौधरी के विरोध में खड़ा था। चौधरी गुट के विरोधी नेताओं के मुताबिक बिहार में एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अशोक चौधरी के गुट के मिलने का आरोप भी लगाया गया था। इसक बाद कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चौधरी को दिल्ली बुलाया था। 

अशोक चौधरी को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद नये अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम होना शुरू हो गया है। 

खुद को बताया अध्‍यक्ष पद का दावेदार
अशोक चौधरी को पद से हटाए जाने के बाद पार्टी के विधान पार्षद दिलीप चौधरी का अशोक के पक्ष में बयान आया। उन्होंने कहा कि आलाकमान ने कुछ सोच समझ कर ही फैसला लिया होगा। लेकिन जो भी हो अशोक चौधरी अच्‍छे अध्‍यक्ष थे। आलाकमान को अब उनसे बेहतर अध्‍यक्ष चुनना चाहिए। दिलीप चौधरी ने ये भी दावा किया कि वे अध्‍यक्ष पद के दावेदार हैं।

Similar News