Covid19: सोनिया गांधी ने कोरोना फाइटर्स को किया धन्यवाद, राष्ट्र को दिया ये संदेश

Covid19: सोनिया गांधी ने कोरोना फाइटर्स को किया धन्यवाद, राष्ट्र को दिया ये संदेश

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-14 02:07 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) से निपटने के लिए लगाए गए 21 दिन के लॉकडाउन (21Day Lockdown) का आज (14 अप्रैल) आखिरी दिन है। लॉकडाउन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के संबोधन से तीन घंटे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने देश के नाम वीडियो संदेश जारी किया है। इस संदेश में सोनिया ने कहा है कि, एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से हम कोरोना वायरस को परास्त करेंगे। उन्होंने धैर्य और संयम के लिए देशवासियों का धन्यवाद भी किया है।

Economic Slowdown: राहुल गांधी बोले-सरकार घरेलू उद्योगों को विदेशी अधिग्रहणों से बचाए

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और सावधानी बरतें
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लॉकडाउन के आखिरी दिन, समस्याओं के बावजूद लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संकट में पड़े लोगों की मदद करने के लिए तैयार हैं। पार्टी द्वारा जारी किए गए वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा, उन्हें उम्मीद है हर कोई सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने घरों के अंदर रह रहा है। हालांकि, उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों पर हुए हाल के हमलों की कड़ी निंदा की।

समस्याओं के बावजूद लॉकडाउन का पालन करने के लिए धन्यवाद
उन्होंने कहा, घर पर रहें, बार-बार हाथों को धोएं और जरूरी होने पर ही मास्क या कपड़ा लगाकर घर से बाहर निकलें। यही वायरस के खिलाफ लड़ाई में देशभक्ति और सहयोग का सबसे अच्छा उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा, मेरे पास बलिदान देने वाले परिवारों को शुक्रिया कहने के लिए कोई शब्द नहीं है। सोनिया ने दिन-रात काम कर रहे डॉक्टरों, सरकारी अधिकारियों और सैनिटाइजेशन वर्कर्स सहित फ्रंटलाइन पर महामारी से मुकाबला कर रहे कोरोना फाइटर्स को भी धन्यवाद दिया।

Tags:    

Similar News