दलितों, अल्पसंख्यकों पर हमलों के खिलाफ तेदेपा ने रैली निकाली

दलितों, अल्पसंख्यकों पर हमलों के खिलाफ तेदेपा ने रैली निकाली

IANS News
Update: 2020-12-03 11:01 GMT
दलितों, अल्पसंख्यकों पर हमलों के खिलाफ तेदेपा ने रैली निकाली
हाईलाइट
  • दलितों
  • अल्पसंख्यकों पर हमलों के खिलाफ तेदेपा ने रैली निकाली

अमरावती, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के विधायकों ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन दलितों और अल्पसंख्यकों पर हमलों की निंदा करते हुए एक रैली निकाली।

तेदेपा महासचिव नारा लोकेश ने कहा, हमने आंध्र प्रदेश में शांति और सुरक्षा के लिए प्रदर्शन किया है। साथ ही पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की है।

लोकेश ने हथकड़ी पहनकर और एक तख्ती लेकर प्रदर्शन किया, जिसमें लिखा था- राज्य में बुराई का शासन चल रहा है।

तेदेपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने अब्दुल सलाम के परिवार की एक तस्वीर दिखाई, जिसने कथित रूप से पुलिस उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी।

इस बीच लोकेश ने मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी को लेकर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने एक छोटी क्लिप भी लगाई थी, जिसमें कुछ महिलाएं उनकी कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विजयी गीत गा रहीं थीं। यह रेड्डी द्वारा बुधवार को विधानसभा में नायडू का मजाक उड़ाने वाले वीडियो के बाद आया है, जिसमें महिलाओं के एक अन्य समूह को नायडू को जीत के लिए गाते हुए दिखाया गया था।

रेड्डी ने आरोप लगाया कि नायडू ने उन महिलाओं और अन्य लोगों को पोलावरम परियोजना के लिए 83 करोड़ रुपये की सार्वजनिक धनराशि दी है, जिन्होंने उनके लिए गाना गाया था।

बुधवार को भी तेदेपा सदस्य कमजोर वर्गो के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए असाइनमेंट लैंड (संशोधन) विधेयक को वापस लेने की मांग करते हुए विधानसभा से बाहर चले गए थे।

एसडीजे/एसजीके

Tags:    

Similar News