मतदाताओं को धन्यवाद, किसी का भरोसा नहीं टूटने दूंगा : हेमंत

मतदाताओं को धन्यवाद, किसी का भरोसा नहीं टूटने दूंगा : हेमंत

IANS News
Update: 2019-12-23 12:30 GMT
मतदाताओं को धन्यवाद, किसी का भरोसा नहीं टूटने दूंगा : हेमंत

रांची, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को चल रही मतगणना के बीच बहुमत के करीब पहुंचने से उत्साहित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने इस जनादेश का सम्मान करते हुए सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया है। उन्होंने झारखंड में किसी की उम्मीद नहीं टूटने का भरोसा देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जिस लिए झारखंड राज्य बना था, उस उद्देश्य को पूरा किया जाए।

रांची में पत्रकारों से बातचीत में हेमंत सोरेने ने इस परिणाम को पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन के परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने इस परिणाम के लिए गठबंधन में शामिल राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने इस जनादेश का सम्मान करने की बात करते हुए कहा, अभी कई चीजें स्पष्ट हुई हैं, जबकि कई चीजें अभी अस्पष्ट हैं। जल्द ही गठबंधन के अन्य साथियों के साथ मिल बैठकर आगे की बातें तय कर ली जाएंगी।

Tags:    

Similar News