दिग्विजय से उमंग की दूरी बरकरार

दिग्विजय से उमंग की दूरी बरकरार

IANS News
Update: 2020-03-18 06:30 GMT
दिग्विजय से उमंग की दूरी बरकरार
हाईलाइट
  • दिग्विजय से उमंग की दूरी बरकरार

भोपाल, 18 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता भले ही साथ खड़े नजर आ रहे हों मगर उनके बीच की दूरियां कम नहीं हुई है। यह बात राज्य के वन मंत्री उमंग सिंघार का ट्वीट साबित करता है। सिंघार बेंगलुरु गए तो दिग्विजय सिंह के साथ गए हैं, मगर ट्वीट में सिंह का जिक्र नहीं किया है।

उमंग सिंघार ने बुधवार को ट्वीट कर बताया है कि, बेंगलुरु पुलिस ने मुझे और मेरे साथ सज्जन वर्मा, तरुण भनोट, लखन यादव, लखन घनघोरिया, जीतू पटवारी, सचिन यादव, हर्ष यादव, कान्ति लाल भूरिया, आरिफ मसूद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार एवं अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया।

सिंघार ने ट्वीट पर जो वीडियो साझा किया है उसमें दिग्विजय सिंह जरूर नजर आ रहे हैं, मगर हिरासत में लिए जाने वाले नेताओं में सिंह के नाम का जिक्र नहीं है। सिंघार को दिग्विजय सिंह का धुर विरोधी माना जाता है, सिंघार ने लगभग एक साल पहले दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे और अभी हाल ही में राज्यसभा की उम्मीदवारी को लेकर भी बगैर नाम लिए सिंह पर हमला बोला था। बुधवार को बेंगलुरु घटनाक्रम को लेकर सिंघार का ट्वीट यह साबित करता है कि, भले ही वे सिंह के साथ बेंगलुरु गए हों मगर उनकी अभी भी दिग्विजय सिंह से दूरी है।

Tags:    

Similar News