ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, इस शहर में मिलेगा ढाई लाख रुपये का ये आम

ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, इस शहर में मिलेगा ढाई लाख रुपये का ये आम

Juhi Verma
Update: 2021-06-17 11:40 GMT
ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, इस शहर में मिलेगा ढाई लाख रुपये का ये आम
हाईलाइट
  • दुनिया का सबसे महंगा आम
  • मध्यप्रदेश के इस शहर में होता है मियाजाकी आम
  • लाखों में है इस आम की कीमत

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। आम के मौसम में जीभर कर आम खाने को मिल जाएं इससे बेहतर और क्या हो सकता है। यही तो वो समय है जब आम की इतनी किस्में मिलती हैं कि गिनती गिनते थक जाएं पर वैरायटी खत्म नहीं होती। स्वाद में लाजवाब है इसलिए तो आम फलों का राजा है। और जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपको  लगेगा आम फलों का ही नहीं कीमत का भी बादशाह है। क्योंकि ये खबर है दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में।

दुनिया का सबसे महंगा आम किसी और देश में नहीं भारत में ही मिलता है। कीमत ज्यादा हैं तो रंग और नूर भी बाकी आमों से जुदा ही है। पर ध्यान रहे इसकी कीमत सुनकर इसे खरीदने के बार में सोचना तो दूर इसे खाने के बारे में भी सोचना मुश्किल लगेगा।
दुनिया का सबसे महंगा ये आम मध्यप्रदेश के जबलपुर में लगाया जाता है। जबलपुर के परिहार परिवार ने कुछ साल पहले अपने बगीचे में आम की इस किस्म के पौधे लगाए थे। उस वक्त उन्हें भी ये अंदाजा नहीं था कि वो जिस आम से बीज को अपनी बगिया में जगह दे रहे हैं वो दरअसल दुनिया का सबसे महंगा आम है। जिसका रंग इतना गहरा लाल होता है कि ये पर्पल रंग का नजर आने लगता है। 
जब आम के पेड़ ने फल देने शुरू किए तो उसके खरीदारों ने बोली लगाना शुरू कर दी। आम लगाने वाले परिवार के मुताबिक एक कारोबारी एक आम के 21 हजार रूपये तक देने के लिए तैयार हो गे। एक ज्वैलरी शॉप ऑनर ने मुंहमांगी कीमत देने की पेशकश भी की। इस लिहाज से आम की कीमत ढाई लाख प्रतिकिलो तक पहुंच गई। जिसके बाद आम मालिक ने ये फैसला किया कि वो इस आम को बेचेंगे नहीं बल्कि इस प्रजाति को बचाने के लिए ऐसे ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएंगे।
हॉर्टिकल्चर के जानकारों के मुताबिक आम की ये वैरायटी मियाजाकी आम कहलाती है। जो रंग में तो अलग होती ही है स्वाद भी इसका लाजवाब होता है। यही वजह है कि इस आम की डिमांड बहुत होती है। पर दुर्लभ प्रजाति का होने की वजह से ये हर कहीं उपलब्ध नहीं होता। 
 

Tags:    

Similar News