तटीय आंध्रप्रदेश में 7 नवंबर को आंधी की आशंका

तटीय आंध्रप्रदेश में 7 नवंबर को आंधी की आशंका

IANS News
Update: 2020-11-06 11:00 GMT
तटीय आंध्रप्रदेश में 7 नवंबर को आंधी की आशंका
हाईलाइट
  • तटीय आंध्रप्रदेश में 7 नवंबर को आंधी की आशंका

अमरावती, 6 नवंबर (आईएएनएस)। मौसम विज्ञान विभाग ने तटीय आंध्रप्रदेश और यनम के दूरदराज के इलाकों में शनिवार को आंधी और आकाशीय बिजली की आशंका जताई है।

हालांकि रविवार, सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

वहीं पश्चिम गोदावरी जिले में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर यहां बारिश की भी संभावना है।

सोमवार रात 10 बजे के आसपास, भीमावरम में कुछ जगहों पर आधे घंटे बारिश हो सकती है। वहीं मंगलवार दोपहर को भी यहां एक घंटे तक बारिश हो सकती है। हालांकि इस बाबत भविष्यवाणी नहीं की गई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, पूरे आंध्रप्रदेश में बारिश एक यो दो जगह हो सकती है। कई बार बारिश केवल 2-5 मिनट के लिए होती है।

आरएचए/एएनएम

Tags:    

Similar News