Bday spcl: दिल्ली के साधारण लड़के ने क्रिकेट में छुआ बुलंदियों का आसमान

Bday spcl: दिल्ली के साधारण लड़के ने क्रिकेट में छुआ बुलंदियों का आसमान

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-05 09:04 GMT
Bday spcl: दिल्ली के साधारण लड़के ने क्रिकेट में छुआ बुलंदियों का आसमान
हाईलाइट
  • अपने 10 साल के करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए
  • कप्तान को बर्थडे पर क्रिकेटरों ने विराट को दी बधाई
  • दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवबंर 1988 को हुआ था विराट का जन्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का आज (सोमवार) 30वां जन्मदिन है। विराट का जन्म दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवबंर 1988 को हुआ था। उन्होंने अभी तक अपने 10 साल के करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। जन्मदिन के मौके पर कोहली के फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने भी अपने कप्तान को बर्थडे की बधाई दी और शानदार क्रिकेट करियर की कामना की है। 

 

दिग्गज खिलाड़ियों ने दी बधाई
विराट के जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद कैफ, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, सुरेश रैना, वीवीएस लक्ष्मण, प्रज्ञान ओझा, केदार जाधव, समेत कई महान हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 

 

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में मनाएंगे जन्मदिन
पिछले साल 11 दिसंबर को इटली में विराट और अनुष्का की शादी हुई थी। अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट पत्नी के साथ अपना पहला जन्मदिन उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्र नगर में मनाएंगे। जन्मदिन मनाने के बाद वे दीपावली के दिन मुंबई लौटेंगे।

 

कोहली के विराट 10 साल
विराट ने 216 वनडे मैचों में 10232, 73 टेस्ट मैचों में 6331, 62 टी20 मैचों में 2102 रन बनाए हैं। वहीं आईपीएल में कोहली अबतक 163 मैचों में 4948 रन बना चुके हैं। सिर्फ 10 साल के वनडे करियर में विराट अब दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाए हों। 216 वनडे खेल चुके विराट के नाम 38 शतक हैं और वह सिर्फ सचिन तेंडुलकर (49) से पीछे हैं। वहीं टेस्ट और वनडे में विराट कोहली कुल 62 शतक लगा चुके हैं। इस मामले में फिलहाल कुमार संगकारा (63), रिकी पॉन्टिंग (71) और सचिन तेंडुलकर (100) उनसे आगे हैं।

Similar News