Corona Lockdown: देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर नहीं लिया जाएगा टोल टैक्स

Corona Lockdown: देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर नहीं लिया जाएगा टोल टैक्स

IANS News
Update: 2020-03-26 04:00 GMT
Corona Lockdown: देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर नहीं लिया जाएगा टोल टैक्स
हाईलाइट
  • राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स लेने का का काम अस्थाई तौर पर रोका गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। इसी बीच केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने भी लोगों को बड़ी राहत दी है। अब गुरुवार से अस्थायी तौर पर राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोल टैक्स नहीं लगेगा। इसकी घोषणा केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार देर शाम की। उन्होंने कहा, लॉकडाउन में आपात सेवाओं का काम आसान करने के लिए अस्थायी तौर पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल नहीं लिया जाएगा।

देश के सभी टोल प्लाजा पर टोल लेने का काम बंद 
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, आपात सेवाओं के काम में लगे लोगों का काम आसान करने के लिए देश में अस्थायी तौर पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल नहीं लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, कोविड-19 को देखते हुए आदेश दिया जाता है कि देश के सभी टोल प्लाजा पर टोल लेने का काम बंद किया जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा, इससे आपात सेवाओं के काम में लगे लोगों को मदद मिलेगी। मंत्री ने कहा कि सड़कों का प्रबंधन और टोल प्लाजा पर आपात संसाधन की मौजूदगी पहले की तरह ही रहेगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिग: PM मोदी आज जी-20 सम्मेलन में होंगे शामिल, कोरोना पर बनेगा एक्शन प्लान

 

Tags:    

Similar News