Tripura Election Results : ढह गया लेफ्ट का 'किला', बीजेपी को स्पष्ट बहुमत

Tripura Election Results : ढह गया लेफ्ट का 'किला', बीजेपी को स्पष्ट बहुमत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-03 05:30 GMT
Tripura Election Results : ढह गया लेफ्ट का 'किला', बीजेपी को स्पष्ट बहुमत

डिजिटल डेस्क, अगरतला। लेफ्ट का गढ़ माने जाने वाला त्रिपुरा राज्य अब भगवा रंग में रंग गया है। यहां बीजेपी को स्पष्ट बहुमत हासिल हो गया है। 60 विधानसभा सीटों पर हुए चुनावों में यहां बीजेपी गठबंधन ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की है। गठबंधन में IPFF को 8 सीटें और बीजेपी को 35 सीटें हासिल हुई हैं। सत्तारूढ़ दल CPI-M को इस बार महज 16 सीटों पर जीत मिल पाई है। है। बता दें कि त्रिपुरा में 59 सीटों पर ही वोटिंग हुई थी। यहां चारीलाम सीट से मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देबर्मा के निधन की वजह से इस सीट पर 12 मार्च को मतदान होगा।



त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए इस बार 307 कैंडिडेट मैदान में थे। CPI-M ने 57 सीटों पर अपने कैंडिडेट खड़े किए थे, जबकि बाकी लेफ्ट पार्टी RSP, CPI और फॉरवर्ड ब्लॉक ने 1-1 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस ने 59 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। कांग्रेस ने गोमती जिले के काक्राबोन सीट पर किसी को नहीं उतारा है। वहीं बीजेपी ने इस बार इंडीजिनिस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। बीजेपी ने यहां 51 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ किए थे, वहीं IPFT ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

त्रिपुरा में 1978 के बाद से सिर्फ लेफ्ट सिर्फ एक बार 1988-93 के दौरान सत्ता से दूर रहा है। 1993 के बाद से 25 सालों से यहां CPI-M का कब्जा है और 1998 से लगातारा त्रिपुरा में 3 बार माणिक सरकार मुख्यमंत्री हैं। 2013 के विधानसभा चुनावों में लेफ्ट ने यहां की 60 सीटों में 50 सीटों पर कब्जा किया था और कांग्रेस को 10 सीटें मिली थी। जबकि बीजेपी अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

Similar News