आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी सोपोर से गिरफ्तार

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी सोपोर से गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-21 12:53 GMT
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी सोपोर से गिरफ्तार
हाईलाइट
  • आतंकियों का नाम तनवीर अहमद मीर और तनवीर अहमद नजर है।
  • सोपोर के दांजर पोरा में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
  • सोपोर पुलिस
  • राष्ट्रीय राइफल और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की संयुक्त टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया है।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोपोर के दांजर पोरा में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। सोपोर पुलिस, राष्ट्रीय राइफल और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की संयुक्त टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया है। आतंकियों का नाम तनवीर अहमद मीर और तनवीर अहमद नजर है। इनके पास से एक ग्रनेड, एक मैगजीन सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

 

 

इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर कार्रवाई
सोपोर के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोपार पुलिस ने सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल, और सीआरपीएफ की 177, 179 बटालियन के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा के दो एक्टिव मेंबरों को दांजर पोरा इलाके से गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक UBGL ग्रेनेड, AK47 के 15 राउंड के साथ एक मैगजीन और दो मैट्रिक्स शीट बरामद की है।

पुलिस ने दर्ज की FIR
गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान तनवीर अहमद अली पिता अब्दुल कयूम अली और तनवीर अहमद नजर पिता गुलाम हसन नजर के रूप में हुई है। दोनों सोपोर के ब्राथ कलां के रहने वाले हैं। सोपार पुलिस ने बताया कि FIR NO. 203/2018 U/S 7/25 A.Act, 13 ULA Act पुलिस ने दर्ज की है और इस मामले की तफ्तीश की जा रही है।   
 

Similar News