मोदी की सुनामी के बाद भी गाजीपुर से हार गए केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा

मोदी की सुनामी के बाद भी गाजीपुर से हार गए केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-23 18:09 GMT
मोदी की सुनामी के बाद भी गाजीपुर से हार गए केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित हो गए हैं, जिसमें बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। बीजेपी के गठबंधन एनडीए को करीब 350 सीटें मिली हैं। बीजेपी के सामने कई लोकसभा सीटों से कांग्रेस के दिग्गजों को हार का मुंह देखना पड़ा है तो कई राज्यों में उसका खाता भी नहीं खुला है, लेकिन मोदी की सुनामी के बाद भी बीजेपी के एक केंद्रीय मंत्री इस बार चुनावी नहीं जीत सके। 

गाजीपुर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा बहुजन समाज पार्टी के अफजाल अंसारी से 1 लाख 19 हजार 392 वोटों से हार गए हैं। इससे पहले सिन्हा गाजीपुर से 3 बार सांसद रह चुके हैं। परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद की धरती गाजीपुर सबसे ज्यादा सैनिक देने वाला जिला है। ये सीट हमेशा बाहुबलियों के कब्जे में रही है। गाजीपुर में कुल 18 लाख 51 हजार 857 वोटर हैं, जिसमें 10 लाख 9 हजार 105 पुरुष मतदाता तो 8 लाख 42 हजार 685 महिला वोटर हैं।

 

 

Tags:    

Similar News