मुकेश अंबानी के बेटे अनंत को बनाया गया बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का सदस्य 

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत को बनाया गया बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का सदस्य 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-08 05:14 GMT
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत को बनाया गया बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का सदस्य 

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बताया, उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का सदस्य नामित किया गया है। 
 


गौरतलब है कि अंबानी परिवार का इन दोनों धामों से बहुत गहरा नाता है। जब भी उनके घर में कोई विशेष आयोजन होता है, वे इन धामों की यात्रा पर आते हैं। पिछले साल बेटी ईशा अंबानी की शादी से पहले मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे थे। केदारनाथ धाम हिंदुओं के पवित्र आस्था के केंद्रों में से एक है। इस साल केदारनाथ मंदिर के कपाट अगले महीने अप्रैल में खुलेंगे।  

अन्य सदस्यों में शामिल हैं ये लोग 
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में अनंत अंबानी के अलावा इंद्रमणी गैरोला, चंद्र कला ध्यानी, अनिल कंसल, रामसूरत नौटियाल, ऋषि सती, अरुण मैठाणी, धीरज पंचभैया मोनू, राजपाल सिंह पुंडीर को भी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। वहीं अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य के अन्तर्गत असगर अली, राव कालेखां, अब्दुल हफीज, हेमंत जोजफ, मास्टर शकील, संतोष नागपाल, तसलीम व गुलाम मुस्तफा का नाम शामिल है। सफाई आयोग के सदस्य में जयपाल वाल्मीकि, साकेत वाल्‍मीकि, विपिन चंचल और विनोद कुमार हैं। निदेशक मंडल सदस्य जीएमवीएन में लोकेंद्र सिंह बिष्ट, अंजली खंडेलवाल, आशुतोष वर्मा, चंद्रप्रकाश, राजेश कुमार, रोहित और पुष्पा बड़थ्वाल को शामिल किया गया है। निदेशक मंडल सदस्य केएमवीएन में कमल जिंदल, तारादत्त पांडेय, कुंदन बिष्ट, व राम सिंह कोरंगा को नामित किया गया है।
 

Similar News