वंदे भारत मिशन : सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु आई एयर इंडिया की फ्लाइट

वंदे भारत मिशन : सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु आई एयर इंडिया की फ्लाइट

IANS News
Update: 2020-05-15 07:30 GMT
वंदे भारत मिशन : सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु आई एयर इंडिया की फ्लाइट

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु, 15 मई (आईएएनएस)। वंदे भारत मिशन के तहत अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से नई दिल्ली के रास्ते 109 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की पांचवीं निकासी फ्लाइट कर्नाटक पहुंची।एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।एयरलाइंस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, सैन फ्रांसिस्को से नई दिल्ली के रास्ते एयर इंडिया एयरबस ए 320-251एन सुबह 9.20 बजे यहां पहुंची।

फ्लाइट ने वहां से गुरुवार सुबह उड़ान भरी और शुक्रवार सुबह वह नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंड हुई। इसके बाद विमान के बेंगलुरु रवाना होने से पहले स्वदेश लौटे कुछ यात्री राष्ट्रीय राजधानी में उतरे।कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते केंद्र सरकार ने 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं को निलंबित कर दिया था, जिसके बाद 50 से अधिक दिनों तक विदेशों में फंसे यह भारतीय नागरिक अब दक्षिणी राज्य में वापस लौट पाए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग और एयरलाइन के अधिकारियों ने प्रदेश में यात्रियों के आगमन पर उन्हें टर्मिनल पर रोका और उनकी जांच की। सभी को पहनने के लिए नए मास्क और हाथों को धोने के लिए सैनिटाइजर दिए गए। साथ ही सभी को निर्देश दिया गया कि हवाई अड्डे से बाहर निकलने तक वह सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, मानक संचालन प्रक्रिया और प्रोटोकॉल के अनुसार, विदेश से लौटे सभी नागरिकों की जांचा की गई। यह भी देखा गया कि कहीं उनमें कोरोना के लक्षण तो नहीं है।

सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद यात्रियों को शहर में उनके लिए बुक किए गए स्टार होटलों में 14 दिनों के आवश्यक क्वारंटाइन में रहना होगा। यहां से उन्हें वहां सरकारी चार्टर्ड बसों में भेजा जाएगा।क्वारंटाइन अवधि के दौरान आरोग्य सेतु एप सहित आप्तमित्र ऐप मोबाइल डिवाइस पर रहना आवश्यक है, इसलिए जिन यात्रियों के पास भारतीय मोबाइल कनेक्शन के सिम नहीं है, उन्हें लोकल ऑपरेटर का नया सिम कार्ड दिया गया।

गौरतलब है कि वंदे भारत मिशन अभियान के तहत भारत सरकार विदेशों में फंसे स्वदेश लौटने के इच्छुक भारतीय प्रवासियों एवं नागरिकों के घर वापसी में लगी हुई है। एयर इंडिया ने दक्षिणी राज्य के लिए पांच उड़ानें संचालित कीं है, जिनमें से चार बेंगलुरु और एक अरब सागर के पश्चिमी तट पर स्थित मंगलुरु से की है।राज्य में सोमवार तक वापस आए 800 नागरिकों में से 623 बेंगलुरु में और 177 यहां से 360 किलोमीटर दूर स्थित पोर्ट सिटी मंगलुरु में आए हैं।

 

Tags:    

Similar News