वाइस एडमिरल करमबीर सिंह होंगे देश के 24वें नेवी चीफ, जून 2019 से संभालेंगे पद

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह होंगे देश के 24वें नेवी चीफ, जून 2019 से संभालेंगे पद

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-23 12:27 GMT
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह होंगे देश के 24वें नेवी चीफ, जून 2019 से संभालेंगे पद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को भारतीय नौसेना का नया चीफ नियुक्त किया है। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। करमबीर सिंह एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे। बता दें कि नौसेना प्रमुख का कार्यकाल तीन साल का होता है। एडमिरल सुनील लांबा ने अपने कार्यकाल की शुरुआत मई 2016 में की थी, जो कि इस साल 31 मई को समाप्त हो रहा है।

 

 

भारतीय नौसेना के 24वें प्रमुख करमबीर इस पद को संभालने वाले नौसेना के पहले हेलिकॉप्टर पायलट हैं। वह फिलहाल विशाखापत्तनम में ईस्टर्न नेवल कमांड में चीफ फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के पद पर कार्यरत हैं। करमबीर सिंह नेशनल डिफेंस अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना जुलाई 1980 में जॉइन किया था। इसके बाद 1982 में उन्होंने हेलिकॉप्टर पायलट की कमान संभाली थी।

मूल रूप से पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखने वाले सिंह ने देश के कई शहरों में पढ़ाई की है। उनके पिता भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर थे। अपने 37 साल के करियर में उन्होंने कई इंडियन कोस्टगार्ड शिप को कमांड किया है। इसके अलावा उन्होंने एक मिसाइल कार्वेट और कई मिसाइल डिस्ट्रोयर्स को गाइड किया है।

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह ने हेलिकॉप्टर पायलट के पद पर रहते हुए देश के कई नामी हेलिकॉप्टर की कमान संभाली है। इसमें चेतक और कामोव जैसे हेलिकॉप्टर शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने चार जहाजों की कमान भी संभाली है। इसमें ICG चांदबीबी (भारतीय तटरक्षक बल की गश्ती शिप), INS विजयदुर्ग (मिसाइल शिप), INS राणा (डिस्ट्रोयर) और INS दिल्ली (डिस्ट्रोयर) शामिल है।

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। 2018 में उन्हें नौसेना को दिए गए योगदान के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) से नवाजा गया था।

Tags:    

Similar News