विजय रूपाणी बने सीएम, मोदी ने साझा की अपनी शपथ की तस्वीरें

विजय रूपाणी बने सीएम, मोदी ने साझा की अपनी शपथ की तस्वीरें

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-26 02:23 GMT
विजय रूपाणी बने सीएम, मोदी ने साझा की अपनी शपथ की तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात में नवनिर्वाचित सरकार ने शपथ ले ली है। गुजरात में लगातार छठी बार चुनाव जीतने के बाद विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री और नितिन पटेल ने  उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रूपाणी कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री के अलावा 18 मंत्रियों को शामिल किया गया है।

आज सचिवालय मैदान मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा बड़ी संख्या में मंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित 18 राज्यों के मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री उपस्थित रहे। भव्य समारोह में पार्टी की ओर से विभिन्न धर्मों के संतों और गुरुओं को भी आमंत्रित किया गया।

 

 

 

12.09 बजे: किशोर कनानी ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वरच्छा सीट से चुनाव जीतकर आए हैं। 

12:07 बजे : रमनलाल पाटकर ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वलसाड़ के उमरगांव से विधायक हैं रमनलाल और आदिवासी समाज से आते हैं। 

12:05 बजे : विभावरी बेन दवे ने राज्यमंत्री की शपथ ली। भावनगरी ईस्ट से विधायक हैं विभावरी बेन और ब्राह्मण समाज से आती हैं। 

12:03 बजे : वासनभाई अहीर ने राज्यमंत्री की शपथ ली। कच्छ के अंजार से विधायक हैं और अहीर समाज से आते हैं वासनभाई।

12:02 बजे : ईश्वर सिंह पटेल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। पिछली सरकार में भी राज्यमंत्री रह चुके हैं और भरूच के अंकलेश्वर से विधायक हैं ईश्वर सिंह पटेल। 

12:00 बजे : जयद्रथ सिंह परमार ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। पंचमहाल के हालोल से विधायक और ओबीसी नेता हैं जयद्रथ। 

11:59 बजे : बच्चूभाई खाबड़ ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। देवगढ़ बारिया सीट से तीसरी बार विधायक बने हैं बच्चूभाई। पहले भी गुजरात सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। 

11:58 बजे : पुरुषोत्तम सोलंकी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। भावनगर ग्रामीण सीट से 6वीं बार विधायक बने हैं पुरुषोत्तम सोलंकी। 

11:56 बजे : परबत पटेल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। पहले भी गुजरात सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। 

11:54 बजे : प्रदीप सिंह जाडेजा ने राज्यमंत्री की शपथ ली। पिछली सरकार में भी राज्य मंत्री रह चुके हैं और राजपूत समुदाय से आते हैं। 

11:52 बजे : ईश्वरभाई परमार ने कैबिनेट मिनिस्टर की शपथ ली। सूरत के बारडोली से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं और दलित समुदाय से आते हैं।

11:51 बजे : दिलीप कुमार ठाकोर ने कैबिनेट मिनिस्टर की शपथ ली। दिलीप ठाकोर पाटण के चणास्मा से विधायक हैं और पहले भी गुजरात सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 

11: 49 बजे : जयेश राधड़िया ने कैबिनेट मिनिस्टर की शपथ ली। राजकोट के जेतपुर से तीसरी बार विधायक चुनकर आए हैं जयेश राधड़िया। 

11: 46 बजे : गणपत भाई वसावा ने कैबिनेट मिनिस्टर की शपथ ली। गणपत भाई गुजरात विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं और आदिवासी समाज से आते हैं। 

11: 45 बजे : सौरभ पटेल ने कैबिनेट मिनिस्टर की शपथ ली। सौरभ पटेल सौराष्ट्र के बोटाद जिले से विधायक हैं और कड़वा पाटीदार समाज से आते हैं। 

11:43 बजे : कौशिक जमनादास पटेल ने कैबिनेट मिनिस्टर की शपथ ली। कौशिक पटेल अहमदाबाद के नारणपुरा से विधायक हैं और अमित शाह के करीबी हैं। 

11:42 बजे : भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने कैबिनेट मिनिस्टर की शपथ ली। चुडासमा अहमदाबाद के ढोलका से विधायक हैं।
 
11:41 बजे : आरसी फलदू ने कैबिनेट मिनिस्टर की शपथ ली। फलदू लेऊवा पाटीदार समुदाय से आते हैं और चौथी बार विधायक बने हैं। 

11:38 बजे : नितिन पटेल ने डिप्टी सीएम की शपथ ली।

11: 37 बजे : विजय रूपाणी दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने।

11:34 बजे : राज्यपाल ने विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। 

11:32 बजे : गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली पहुंचे। 

11:30 बजे : उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान सीएम वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ सीएम रमन सिंह समेत कई राज्यों के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद। 

11:25 बजे : पीएम मोदी ने वहां मौजूद सभी मुख्यमंत्रियों से की मुलाकात की। बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भी की मुलाकात। 

11:15 बजे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। स्वामी नारायण के प्रमुख संत ने पारंपरिक पगड़ी पहनाकर पीएम का स्वागत किया। 

 

पीएम मोदी ने साझा की अपने शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें

 

 

 


 

 

ये रही मंत्रियों की लिस्ट

 

 

रूपाणी ने लिया आशीर्वाद

शपथ ग्रहण से पहले विजय रूपाणी ने गांधीनगर के पंचदेव महादेव मंदिर में मत्था टेका।

 

 

 

 

Similar News