टिकट कटा तो बीजेपी सांसद बोले - 'भाजपा ने गौ हत्या कर दी'

टिकट कटा तो बीजेपी सांसद बोले - 'भाजपा ने गौ हत्या कर दी'

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-24 05:30 GMT
टिकट कटा तो बीजेपी सांसद बोले - 'भाजपा ने गौ हत्या कर दी'
हाईलाइट
  • कहा- भाजपा ने गो हत्या कर दी।
  • टिकट कटने से नाराज हुए केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला।
  • भाजपा ने पंजाब किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पंजाब में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने पंजाब के होशियारपुर से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला का टिकट काट दिया है। सांपला की जगह पार्टी ने सोम प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने से नाराज विजय सांपला ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, बहुत दुख हुआ भाजपा ने गो हत्या कर दी।

अपने दूसरे ट्वीट में सांपला ने पार्टी से सवाल किए है। आखिर उनका टिकट क्यों काटा गया। उन्होंने ट्वीट किया, कोई दोष तो बता देते। मेरी गलती क्या है। मुझ पर भ्रष्टाचार का कोई इल्जाम नहीं। आचरण पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। क्षेत्र में एयरपोर्ट बनवाया। रेल गाड़ियां चलाई, सड़कें बनवाई। अगर यही दोष है तो मैं अपनी आने वाली पीड़ियों को समझा दूंगा कि वह ऐसी गलतियां न करें।

बता दें, मंगलवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 26वीं सूची जारी की। इस सूची में चंडीगढ़, पंजाब की गुरदासपुर और होशियारपुर सीट पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने होशियारपुर सीट से सोम प्रकाश को टिकट दिया है। चंडीगढ़ सीट से मौजूदा सांसद किरण खेर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं अभिनेता सनी देओल को गुरदासपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है।

Tags:    

Similar News