पति की खुदकुशी की खबर सुनकर पत्नी ने भी पी लिया जहर

पति की खुदकुशी की खबर सुनकर पत्नी ने भी पी लिया जहर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-15 15:08 GMT
पति की खुदकुशी की खबर सुनकर पत्नी ने भी पी लिया जहर

डिजिटल डेस्क, पुलगांव। पती की मौत की खबर मिलते आगरगांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सावंगी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के पति की मौत का कारण तलाशना शुरु कर दिया है। बताया जा रहा है कि विशाल दांदडे नामय शख्स जिसकी उम्र 27 साल है। वो बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। इसके बाद परिजन ने उसे तलाशने की कोशिश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह खेत में उसका शव फांसी पर लटका मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। युवक का शव नीम के पेड़ से लटका था।

विशाल का शव पेड़ से लटका देखने के बाद गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसकी मौत की जानकारी परिजन को दी गई। विशाल की मौत की खबर पता चलते ही महिला ने आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि वक्त रहते उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज शुरु कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण युवक परेशान चल रहा था। जिससे तंग आकर जब उसे कोई दूसरा रास्ता नहीं सूझा, तो मौत को गले लगाना ही मुनासिब समझा। 

घर में विशाल की पत्नि के अलावा पिता, मां और बेटा भी है। विशाल ने आरती से साल पहले प्रेम विवाह किया था। पिता की आठ एकड़ खेती विशाल ही सांभालता था। बेटे तन्मय की उम्र महज आठ महीने है। उसकी मौत की खबर सुनते ही पत्नी आरती ने भी जहर पीने की कोशिश की। इसके बाद उसे पुलगांव के सरकारी अस्पताल में लाया गजा। जहां हालत गंभीर होने की वजह से सावंगी अस्पताल में दाखिल कराया गया। विशाल की आत्महत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक मुरलीधर बुराडे ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारण पता करने मे जुटी है।

Similar News