मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार से देश में कुछ बदलेगा या नहीं? सर्वे में भारतीयों ने जो कहा, उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार से देश में कुछ बदलेगा या नहीं? सर्वे में भारतीयों ने जो कहा, उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

Juhi Verma
Update: 2021-07-09 07:41 GMT
मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार से देश में कुछ बदलेगा या नहीं? सर्वे में भारतीयों ने जो कहा, उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे
हाईलाइट
  • मंत्रिमंडल विस्तार के बाद क्या है जनता की राय?

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। विस्तार से पहले 12 मंत्रियों के इस्तीफे भी हुए। कहा ये गया कि जो मंत्री समय पर परफोर्म नहीं कर पाए उन्हें मंत्रिमंडल से बेदखल कर दिया गया है। अपने पिछले कार्यकाल से इतर इस बार पीएम मोदी ने जंबो मंत्रिमंडल भी रखा है। युवा चेहरों को भी तवज्जो दी है। क्या ये नया मंत्रिमंडल अच्छे दिन के सपने साकार करने में मददगार होगा। इस संबंध में IANS और C-Voter ने एक सर्वे किया। उस सर्वे में जो जवाब मिले वो चौंकाने वाले थे। एक हजार से ज्यादा लोगों के बीच हुए इस सर्वे में आम लोगों से ये सवाल पूछे गए।


इस सवालों के सर्वे में अप्रत्याशित जवाब मिले। पहला सवाल था मंत्रिमंडल विस्तार के बाद देश में क्या सुधार होगा। देश के 46 प्रतिशत लोग ये मानते हैं कि ये फेरबदल बदलाव लेकर आएगा जबकि 41 प्रतिशत लोगों को ऐसी कोई उम्मीद नहीं है।


कैबिनेट विस्तार से पहले पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ। हर्षवर्धन से इस्तीफा ले लिया गया। माना जा रहा है कि कोरोना काल में उनकी सक्रियता पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा लिया गया। हालांकि सरकार की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। इस फैसले से 54 प्रतिशत लोग सहमत नहीं दिखे। उनकी राय थी कि कोरोना संक्रमण फैलने और लोगों की परेशानी पर सिर्फ हर्षवर्धन को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। 


फेरबदल में पीएम मोदी ने एक बार फिर नौकरशाह पर भरोसा जताया है। और रेलवे जैसे अहम विभाग की कमान अश्विनी वैष्णव को सौंपी है। पूर्व आईएएस को ये कमान सौंप कर क्या रेलवे में बड़े सुधार की उम्मीद की जा सकती है। 45 प्रतिशत लोगों को लगता है कि नौकरशाह बदलाव ले ही आएंगे ये बिलकुल जरूरी नहीं। जबकि 42 प्रतिशत को इससे पूरी उम्मीदे हैं।


पेट्रोलियम मंत्रालय की कमान हरदीप पुरी को सौंपी गई है। क्या ये बदलाव पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम कस पाएगा? 55 प्रतिशत लोगों को लगता है कि मंत्री बदलने से महंगाई पर रोक लग सकती है। जबकि 34 प्रतिशत इस बात से सहमत नहीं हैं।


इस सर्वे में 2022 में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ा सवाल भी हुआ। पूछा गया कि क्या अगले विधानसभा चुनाव के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी में वापसी कर सकेंगे। 52 प्रतिशत लोगों ने इस सवाल पर भी सहमती जताई। 

Tags:    

Similar News