रेलवे ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, एसी- 3 टायर में 6 सीटें की आरक्षित

रेलवे ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, एसी- 3 टायर में 6 सीटें की आरक्षित

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-04 19:16 GMT
रेलवे ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, एसी- 3 टायर में 6 सीटें की आरक्षित
हाईलाइट
  • रेलवे ने महिला यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है।
  • इसमें महिलाओं की उम्र या कोई अन्य बाध्यता नहीं होगी। रेलवे ने इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया है।
  • महिलाओं के लिए रेलवे ने राजधानी
  • दुरंतो सहित पूर्ण वातानुकूलित ट्रेनों की एसी-3 टायर में छह बर्थ आरक्षित कर दिए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे ने महिला यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। महिलाओं के लिए रेलवे ने राजधानी, दुरंतो सहित पूर्ण वातानुकूलित ट्रेनों की एसी-3 टायर में छह बर्थ आरक्षित कर दिए हैं। इसमें महिलाओं की उम्र या कोई अन्य बाध्यता नहीं होगी। रेलवे ने इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया है।

 यह आरक्षण वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष की आयु से अधिक की महिला यात्रियों और गर्भवती महिलाओं के लिए एसी 3-टायर में हर बोगी में आवंटित नीचे की 4 बर्थ के संयुक्त आरक्षण के अतिरिक्त हैं। रेलवे की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है, "सभी राजधानी/दुरंतो/ पूरी तरह एयर कंडीशंड ट्रेनों के थर्ड एसी में 6 बर्थ महिला यात्रियों की उम्र, अकेले यात्रा करने या महिलाओं के साथ समूह में यात्रा करने के आधार पर उनके लिए आरक्षित होनी चाहिए।" ये सर्कुलर 30 नवंबर को जारी किया गया है।

 

Similar News