Women's Day 2020: पीएम मोदी ने नारी शक्ति को किया सलाम, राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

Women's Day 2020: पीएम मोदी ने नारी शक्ति को किया सलाम, राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-08 05:53 GMT
Women's Day 2020: पीएम मोदी ने नारी शक्ति को किया सलाम, राष्ट्रपति ने भी दी बधाई
हाईलाइट
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने दी शुभकामनाएं
  • पीएम ने कहा- नारी शक्ति की भावनाओं और योग्यता को सैल्यूट 
  • राष्ट्रपति ने कहा- महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लेना चाहिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिलाओं को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, हम नारी शक्ति की भावनाओं और योग्यता को सैल्यूट करते हैं। वहीं राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, हमें महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लेना चाहिए। महिला दिवस के मौके पर सर्च इंजन कंपनी गूगल ने भी महिलाओं के योगदान पर डूडल वीडियो समर्पित किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। हम नारी शक्ति की भावनाओं और योग्यता को सैल्यूट करते हैं। जैसा कि मैंने कुछ दिन पहले कहा था, मैं साइन ऑफ कर रहा हूं। मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए उपलब्धियां हासिल कर चुकीं सात महिलाएं अपनी जीवन की यात्रा के बारे में बताएंगी और आपसे बात करेंगी। पीएम मोदी ने कहा- देश के हर क्षेत्र में असाधारण सफलता हासिल करने वाली महिलाएं हैं। इन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में महान काम किया है। उनके संघर्ष और आकांक्षा से लाखों लोग प्रेरित होते हैं। आइए ऐसी महिलाओं की सफलताओं का जश्न मनाएं और उनसे सीखें।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, आइए हम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लें, ताकि वे अपनी आशाओं और अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार बिना रुके आगे बढ़ सकें।

इस मौके पर कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी शुभकानाएं दी । मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, मैं सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देता हूं। हम नई नीति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहे हैं। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ नई ऊंचाइयों पर है। वहीं, आज आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के तहत आने वाली सभी इमारतों में महिलाओं का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। महिला दिवस पर यह पहली बार है जब देश की ऐतिहासिक इमारतों में महिलाओं की इंट्री नि: शुल्क की गई है।

 


 

Tags:    

Similar News