शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए अली जैदी

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए अली जैदी

IANS News
Update: 2021-11-15 16:30 GMT
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए अली जैदी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रख्यात धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद के दामाद अली जैदी को उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। आठ सदस्यों में से छह ने चुनाव में भाग लिया, जबकि दो सदस्यों वसीम रिजवी और सैयद फैजी ने इस चुनाव का बहिष्कार किया। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि अली जैदी की जीत भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति की जीत है।

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News