प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का श्रीनगर में प्रदर्शन

जम्मू कश्मीर प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का श्रीनगर में प्रदर्शन

IANS News
Update: 2021-10-05 11:00 GMT
प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का श्रीनगर में प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर । उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी के खिलाफ राज्य कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी.ए. मीर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने मंगलवार को श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड स्थित पार्टी मुख्यालय से कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं का विरोध शुरू हो गया और बाद में जब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए हस्तक्षेप किया तो वे सड़क पर उतर आए।

प्रदर्शनकारियों ने प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ नारेबाजी की और योगी सरकार से इस्तीफे की मांग की। पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए मीर ने कहा कि प्रियंका के खिलाफ पुलिस की सख्ती निंदनीय है और यह राज्य में अराजकता को दशार्ता है।

मीर ने कहा कि प्रियंका जी किसानों के साथ सहानुभूति रखना चाहती थीं और अकेली थीं। उनकी गिरफ्तारी निंदनीय है। प्रियंका वर्तमान में पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी हैं। मीर ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर यह संदेश देने के लिए एकत्र हुए है, कि वे सभी देश के किसानों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हमें अपने कार्यालय से बाहर नहीं जाने दे रही है। हम यहां अपना विरोध दर्ज कराने आए हैं।

(आईएएनएस)

 

Tags:    

Similar News