कल आने वाले चुनावी नतीजों में बीजेपी कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकती है केजरीवाल की आप पार्टी

चुनावी नतीजे कल आने वाले चुनावी नतीजों में बीजेपी कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकती है केजरीवाल की आप पार्टी

ANAND VANI
Update: 2022-12-07 13:27 GMT
कल आने वाले चुनावी नतीजों में बीजेपी कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकती है केजरीवाल की आप पार्टी
हाईलाइट
  • आप से किसे खतरा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली, आनंद जोनवार। दिल्ली नगर निगम चुनावों के नतीजों ने चैनलों से प्रसारित करीब सभी एग्जिट पोलों को फैल कर दिया। और दिल्ली की जनता ने  आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताते हुए शहरी सरकार पर विश्वास जताया है।

एग्जिट पोल फैल होने से गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के कल आने वाले नतीजों पर असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अब तक एग्जिट पोल के परिणामों में गुजरात में सातवीं बार भारतीय जनता पार्टी के आने की खबर रफ्तार पकड़ रही थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ में बीजेपी के पक्ष में चुनावी रिजल्ट कुछ धुंधले पड़ सकते है। क्योंकि पिछली बार के विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी बहुमत से कुछ ही सीट ज्यादा लेकर आई थी। जो सूरत में  बीजेपी को मिली जीत के चलते सत्ता पर काबिज हुई थी। लेकिन अभी तक आप पार्टी को कांग्रेस के लिए खतरा माना जाता रहा है लेकिन दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों ने ये साफ कर दिया कि  आप की वजह से बीजेपी को भी चुनावी घाटा हो सकता है। इससे पहले पंजाब और दिल्ली विधानसभा नतीजों में आप ने कांग्रेस को पटखनी दी थी। लेकिन आप से बीजेपी को मिली मात अब गुजरात में भी देखने को मिल  सकती है। इसके पीछे राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि गुजरात में चुनावी प्रचार मे भले ही आप से कांग्रेस को नुकसान जोर शोर से प्रचारित हो रहा था। लेकिन गुजरात के ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस की बढ़ती उम्मीद और शहरों में आप की बढ़ती पकड़ बीजेपी को मुसीबत में डाल सकती है। 

 हालांकि हिमाचल प्रदेश के उलट बीजेपी में अंदरखाने बनी पार्टी विरोधी लहर को गुजरात में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चुनाव से ठीक पहले संभाल लिया था। क्योंकि हिमाचल प्रदेश और गुजरात दोनों ही जगह बीजेपी ने अपने कई पुराने नेताओं को चुनावी मैदान में प्रत्याशी नहीं बनाया था, जिसका नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार थी, वहां हर पांच साल में सत्ता बदलने का रिवाज है। वहीं गुजरात में तीन दशकों से सत्ता पर विराजमान बीजेपी मोदी- लहर के चलते अपने आपको टिका कर बैठी है। लेकिन गुजरात में आप के चुनावी मैदान में उतरने से बना त्रिकोणीय मुकाबला किसी एक पार्टी को नुकसान पहुंचाएगा ये तय है। अगर आप ग्रामीण वोट अपने पक्ष में करने में आगे रही तो कांग्रेस को और यदि शहरी वोट को अपने पक्ष में बंटोरने में सक्सेस रही तो बीजेपी को नुकसान होना तय है। अब कल आने वाले चुनावी नतीजे बताएंगे कि दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार बरकरार रहती है या किस राज्य में बीजेपी सत्ता की कुर्सी से बेदखल होती है।   

Tags:    

Similar News