Bihar Election Result: नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, 125 सीटों के साथ बनेगी NDA सरकार

Bihar Election Result: नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, 125 सीटों के साथ बनेगी NDA सरकार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-11 05:20 GMT

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। नतीजे एक बार फिर नीतीश कुमार के पक्ष में हैं। बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार का अपना नेता चुना है। वहीं, नीतीश की सत्ता खत्म कराने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का अब पांच साल इंतजार करना पड़ेगा। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार 243 में से 125 सीटों पर विजयी रहे हैं। NDA को बहुम के जुदाई आंकड़े से तीन सीटें ज्यादा मिली हैं। 

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2020

कुल सीटें- 243

राजनीतिक दल आगे जीत कुल
राष्ट्रीय जनतांत्रिक दल (NDA) 0 125 125
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)+ 0 110 110
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) 0 1 1
अन्य (OTH) 0 7 7

NDA में किस दल को कितनी सीटें 

कुल सीटें- 243
जीते- 125
बहुमत के लिए- 122

राजनीतिक दल सीटें
भारतीय जनता पार्टी (BJP) 74
जनता दल यूनिटेड (JDU) 43
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) 04
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) 04

एग्जिट पोल फेल, नीतीश ही होंगे अगले सीएम
बिहार विधानसभा चुनाव में जो वास्तविक तस्वीर निकाल कर सामने आई। उसने सभी एग्जिट पोल को झुठला दिया। एग्जिट पोल ने परिणाम तेजस्वी के पक्ष में दिखाए थे, लेकिन जनता ने फिर नीतीश को अपना नेता चुना। एनडीए ने बहुमत प्राप्त कर लिया है। एनडीए को बहुमत के बाद यह तय है कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार को सत्ता मिली, लेकिन वे कमजोर हुए हैं।  ऐसा पहली बार हुआ है, जब जेडीयू गठबंधन में बीजेपी से पीछे रही है और दूसरे नंबर की पार्टी बनी है।

Tags:    

Similar News