राहुल गांधी ने पहली बार यात्रा के दौरान टी शर्ट के ऊपर पहनी जैकेट, अटकलों पर लगा विराम

भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी ने पहली बार यात्रा के दौरान टी शर्ट के ऊपर पहनी जैकेट, अटकलों पर लगा विराम

Dablu Kumar
Update: 2023-01-20 05:04 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह जम्मू कश्मीर के कठुआ से शुरू हुई।  बारिश की हल्की बूंदा-बादी और शीतलहर के बीच राहुल गांधी ने बरसती ठंड से बचने के लिए टी शर्ट के ऊपर एक काले रंग की जैकेट पहनी। यात्रा के दौरान ये पहला मौका है जब राहुल गांधी ने टी शर्ट के ऊपर कोई और कपड़ा पहना है। शीतलहर और कड़ाके की ठंड में भी राहुल का सिर्फ टी शर्ट पहने रहना सियासी गलियारों में एक मुद्दा बना रहा, और राहुल के टी शर्ट पहने रहने पर बीजेपी नेताओं ने इस पर सवाल उठाए , कई नेताओं ने उनकी डाइट का राज भी पूछा। हालांकि राहुल ने इन सब आरोपों को बेबुनियाद बातकर टाल दिया । 

घाटी में आतंकी खतरें को देखते हुए राहुल की यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। भारत जोड़ो यात्रा के पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन शुक्रवार को यात्रा 23 किलोमीटर तक का सफर तय करने वाली है। इस दौरान यात्रा कठुआ के हठली मोड से यात्रा की शुरूआत हुई और दोपहर 12 बजे यात्रा में मौजूद लोग विश्राम के लिए चन्नी में रूकेंगे। वहीं आज शाम यात्रा में शामिल कार्यकर्ता चड़वाल में रात्रि विश्राम करेंगे। 

जम्मू कश्मीर में पहुंची यात्रा

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कल शाम पंजाब से होकर जम्मू कश्मीर पहुंची। जम्मू कश्मीर में नेता फारुक अब्दुल्ला, शिवसेना नेता संजय राउत, प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने राहुल की यात्रा का स्वागत किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में राहुल की यात्रा 26 जनवरी तक राज्य के अलग-अलग जिलों में रहेगी।

यात्रा के सवा सौ दिन

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत 7 सिंतबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। पिछले 125 दिनों में यात्रा दस राज्यों के 52 जिलों से होकर गुजरते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ पहुंची है। आपको बता दें राहुल गांधी के नेतृत्व में  3500 किलोमीटर से अधिक दूरी यात्रा में तय की जा चुकी है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा  श्रीनगर पहुंचकर खत्म होगी।   

Tags:    

Similar News