FIFA World Cup : सेनेगल ने पोलैंड को चौकाया, दर्ज की 2-1 से जीत

FIFA World Cup : सेनेगल ने पोलैंड को चौकाया, दर्ज की 2-1 से जीत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-19 18:44 GMT
FIFA World Cup : सेनेगल ने पोलैंड को चौकाया, दर्ज की 2-1 से जीत

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। Fifa world cup 2018 के ग्रुप H के दूसरे मैच में सेनेगल ने उलटफेर करते हुए पोलैंड को 2-1 से हरा दिया है। 27वीं रैंक वाली सेनेगल की 8वीं रैंक पर काबिज़ पोलैंड पर यह बड़ी जीत है। इसी के साथ सेनेगल fifa world cup russia 2018 में मैच जीतने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है। हॉफटाइम तक सेनेगल 1-0 से आगे थी।

पहले हॉफ का खेल सेनेगल के नाम रहा। सेनेगल ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। 37वें मिनट में सेनेगल के इद्रिशा का एक शॉट पोलैंड के टिएगो के पैर से लगकर गोल में चला गया। टिएगो के इस आत्मघाती गोल की मदद से सेनेगल 1-0 से आगे हो गई। पोलैंड के खिलाफ किसी भी अफ्रीकी टीम का यह पहला गोल था। दूसरे हॉफ से पहले पोलैंड ने ब्लाज़ीकौस्की को बेदनारेक से रिप्लेस किया।

दूसरे हॉफ की शुरुआत से ही सेनेगल ने अटैक जारी रखा। मैच में अपने दमदार डिफेंस से सेनेगल ने पोलैंड को अटैक करने से भी रोका। इस बात का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि मैच के 50वें मिनट में पोलैंड के स्टार स्ट्राइकर लेवान्डोस्की ने पहला शॉट अटेम्पट किया। 60वें मिनट में सेनेगल की टीम ने मैच का और अपनी टीम का दूसरा गोल किया। इस गोल की मदद से सेनेगल का स्कोर 2-0 हो गया। सेनेगल के स्टार खिलाडी नियांग ने शानदार ड्रिब्लिंग से पोलैंड के गोलकीपर शैज्स़नी को छकाते हुए यह गोल किया। 73वें मिनट में पोलैंड ने मिलिक को रिप्लेस कर अपने सबसे टैलेंटेड खिलाड़ी कोवान्स्की को मैदान पर भेजा। इसका फायेदा पोलैंड को 86वें मिनट में मिला जब क्रिशोवाक ने हैडर से शानदार गोल किया। क्रिशोवाक के इस गोल की मदद से स्कोर 2-1 हो गया, पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मैच में पोलैंड ने कुल 10 अटेम्प्ट्स किए जिसमें 4 ऑन टारगेट थे। वहीं सेनेगल ने 8 अटेम्प्ट्स किए, जिसमें बस 2 ऑन टारगेट थे। पोलैंड ने 8 फ़ाउल किए वहीं सेनेगल ने 15 फ़ाउल किए। मैच में पोलैंड के पास 57% बॉल पज़ेशन रहा वहीं सेनेगल के पास 43% बॉल पज़ेशन रहा।

इस जीत के साथ सेनेगल गुप-H में जापान के साथ टॉप पर आ गया है। इस हार के साथ पौलेंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पौलेंड को अब अपने दोनों मैच जीतने होंगे,जो कि आसान नहीं होगा। पोलैंड को अपना अगला मैच 24 जून को कोलंबिया के खिलाफ खेलना है, वहीं सेनेगल को अपना अगला मैच जापान के खिलाफ खेलना है।  

Similar News