निकट भविष्य में असल में खेल देखना चाहता हूं : रिजिजू

निकट भविष्य में असल में खेल देखना चाहता हूं : रिजिजू

IANS News
Update: 2020-08-24 15:30 GMT
निकट भविष्य में असल में खेल देखना चाहता हूं : रिजिजू

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का दौरा किया और वहां जारी काम का जायजा लिया। खेल मंत्री ने कहा कि वह निकट भविष्ट में खेल गतिविधियां शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

कोविड-19 के कारण देश में खेल गतिविधियां मार्च के मध्य से बंद थीं।

इसी महीने की शुरुआत में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तमाम केंद्रों पर हॉकी, मुक्केबाजी और एथलेटिक्स की राष्ट्रीय शिविर शुरू हो चुके हैं।

रिजिजू ने स्टेडियम घूमते हुए अपनी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, खिलाड़ियों की मैदान पर और प्रतिस्पर्धी खेल में वापसी जारी की गई सख्त गाइडलाइंस के मुताबिक ही होगी। मैं इस बात से खुश हूं कि सभी तैयारियां अच्छी चल रही हैं और मैं निकट भविष्य में खेल गतिविधियां जल्दी शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

उन्होंने कहा, खिलाड़ियों की वापसी के लिए मैदानों को तैयार करने के लिए के प्रयास जारी हैं। मैंने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में काम का जायजा लिया। यह स्टेडियम राष्ट्रीय राजधानी में है और खिलाड़ियों का मुख्य स्थल है।

एकेयू/आरएचए

Tags:    

Similar News