अफ्रीका को हराकर साल 2018 की शुरुआत करेगा भारत! पढ़िए कब और कहां होंगे मुकाबले

अफ्रीका को हराकर साल 2018 की शुरुआत करेगा भारत! पढ़िए कब और कहां होंगे मुकाबले

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-30 12:20 GMT
अफ्रीका को हराकर साल 2018 की शुरुआत करेगा भारत! पढ़िए कब और कहां होंगे मुकाबले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम साल 2018 की शुरुआत साउथ अफ्रीका जमीन पर ही उसके खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत के साथ करना चाहेगी। भारतीय टीम को अफ्रीका की जमीन पर 5 जनवरी से 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 T-20 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है। 2017 में विराट की टीम ने टेस्ट ही नहीं, वनडे और T-20 में भी जोरदार प्रदर्शन किया। 11 टेस्ट खेले और 7 अपने नाम किए, जबकि 29 वनडे में 21 में जीत दर्ज की। T-20 की बात करें तो 13 में से 9 में जीते।

भारतीय टीम अपने अफ्रीका दौरे की शुरुआत पहला टेस्ट 5 जनवरी से केपटाउन में खेलकर करना है। एबी डिविलियर्स और हाशिम अमला वाली टीम के खिलाफ भारतीय टीम की राह आसान नहीं दिख रही है। विराट कोहली शादी के बाद पहली बार मैदान में उतरेंगे तो उनपर साल की शुरुआत जीत के साथ करने का दबाव होगा। विराट कोहली की सेना में रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज शामिल हैं। अब देखना ये है कि क्या यह सेना भारतीय जमीन के बाद विदेशी जमीन पर भी जीत का यह सिलसिला बरकरार रख पाती है या नहीं?

भारतीय कप्तान विराट कोहली शादी के बाद एक बार फिर अपने फैंस को मैदान पर धमाका करते नजर आएंगे। विराट चाहेंगे कि वे साल 2018 की शुरुआत भारतीय फैंस को जीत का तोहफा देने के साथ करें। बता दें कि विराट ने साल 2017 की विदाई अपनी शादी, हनीमून और रिसेप्शन पार्टी के साथ की है। वहीं साल 2017 की अंतिम विदाई रोहित शर्मा ने भी वनडे क्रिकेट इतिहास में तीसरा दोहरा शतक मारकर और टी20 में संयुक्त सबसे तेज 35 गेंद पर शतक मारकर की है।

पूरा शेड्यूल- पढ़िए कब और कहां होंगे मुकाबल

1. टेस्ट सीरीज (भारतीय समय अनुसार)
1st टेस्ट: 5-9 जनवरी, केपटाउन (दोपहर 2 बजे)
2nd टेस्ट: 13-17 जनवरी, सेंचुरियन (दोपहर 1.30 बजे)
3rd टेस्ट: 24-28 जनवरी, जोहानिसबर्ग (दोपहर 1.30 बजे)

2. वनडे सीरीज 
1st वनडे: 1 फरवरी, डरबन (शाम 4.30 बजे)
2nd वनडे: 4 फरवरी, सेंचुरियन (दोपहर 1.30 बजे)
3rd वनडे: 7 फरवरी, केपटाउन (शाम 4.30 बजे)
4th वनडे: 10 फरवरी, जोहानिसबर्ग (शाम 4.30 बजे)
5th वनडे: 13 फरवरी, पोर्ट एलिजाबेथ (शाम 4.30 बजे)
6th वनडे: 16 फरवरी, सेंचुरियन (शाम 4.30 बजे)

3. T-20 सीरीज 
1st T-20: 18 फरवरी, जोहानिसबर्ग (शाम 6 बजे)
2nd T-20: 21 फरवरी, सेंचुरियन (रात 9.30 बजे)
3rd T-20: 24 फरवरी, केपटाउन (रात 9.30 बजे)

Similar News