IPL 2018: सिक्योरिटी तोड़ कोहली के पास पहुंचा फैन, पैर छूकर ली सेल्फी विथ विराट

IPL 2018: सिक्योरिटी तोड़ कोहली के पास पहुंचा फैन, पैर छूकर ली सेल्फी विथ विराट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-13 05:03 GMT
IPL 2018: सिक्योरिटी तोड़ कोहली के पास पहुंचा फैन, पैर छूकर ली सेल्फी विथ विराट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान विराट कोहली जब शनिवार को अपने घरेलू मैदान फिरोज शाह कोटला में दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनके साथ एक ऐसा वाकया हुआ जो अक्सर क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ होता रहा है। मैच के दौरान एक फैन सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए मैदान में दाखिल हो गया और विराट कोहली के पैर छुए। 

 

 

विराट के पैर छुए, सेल्फी ली

 

जिस वक्त विराट कोहली मैदान पर बैटिंग कर रहे थे तभी उनका एक फैन सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए मैदान में घुस गया और भागते हुए विराट के पास जा पहुंचा। विराट के पास पहुंचते ही वो उनके पैरों पर लेट गया और उनके पैर छुए।

 

 

फैन ने विराट के साथ सेल्फी भी ली इसी दौरान सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए और विराट के इस जबरा फैन को पकड़कर मैदान से बाहर निकाला। अच्छी बात ये रही कि विराट अचानक हुए इस वााकये से बिलकुल भी घबराए नहीं और न ही उन्होंने फैन को भगाने की कोशिश की।

 

 

धोनी और सचिन के प्रति है ऐसी दीवानगी 

 

ये पहली बार है जब विराट का कोई जबरा फैन इस तरह से उनके पैर छूने के लिए मैदान में दाखिल हुआ हो। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ ऐसे वाकये अक्सर होते रहते हैं। आईपीएल-11 में भी धोनी के साथ ऐसा दो बार हो चुका है जब फैन धोनी के पैर छूने के लिए मैदान में घुस आया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। 

 

 

क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के प्रति भी फैन्स की ऐसी दीवानगी अक्सर नजर आती थी। सचिन के पैर छूने के लिए उनके फैन कई बार मैदान में दाखिल हो चुके हैं। 

Tags:    

Similar News