चीफ सेलेक्टर से बोले धोनी- एक पैर होता तो भी पाक के खिलाफ खेलता

चीफ सेलेक्टर से बोले धोनी- एक पैर होता तो भी पाक के खिलाफ खेलता

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-28 18:16 GMT
चीफ सेलेक्टर से बोले धोनी- एक पैर होता तो भी पाक के खिलाफ खेलता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दिए गए बयान पर एमएसके प्रसाद ने अपने सुर बदल लिए हैं। एमएसके प्रसाद टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता हैं। श्रीलंका वनडे सीरीज से पहले ही प्रसाद ने कहा था कि धोनी को अपनी फार्म दिखानी होगी तभी उन पर भविष्य के लिए विचार किया जाएगा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रसाद को काफी ट्रोल भी किया गया था।

श्रीलंका के खिलाफ शानदार फार्म दिखाते हुए धोनी ने प्रसाद के साथ-साथ सभी आलोचकों को जवाब दिया है। यही कारण है कि अब प्रसाद भी अपने सुर बदलते नजर आ रहे हैं। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने महेन्द्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है।

एक पैर होता तब भी खेलता

एमएसके प्रसाद ने कहा कि पिछले साल T-20 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, और उनके मैच में खेलने को लेकर भी संशय बना हुआ था। इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी उनके पास आए थे और कहा था कि यदि मेरा एक पैर होता तो भी मैं पाकिस्तान के खिलाफ जरूर खेलता। प्रसाद ने कहा कि धोनी ने बड़ा साहस दिखाते हुए मैच से पहले खुद को फिट बनाया और मैच में खेलने उतरे। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मैच में हरा दिया था।

Similar News