मंयक ने तौड़ा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, करियर की 12वीं पारी में जड़ा दूसरा दोहरा शतक

मंयक ने तौड़ा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, करियर की 12वीं पारी में जड़ा दूसरा दोहरा शतक

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-15 14:26 GMT
मंयक ने तौड़ा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, करियर की 12वीं पारी में जड़ा दूसरा दोहरा शतक

डिजिटल डेस्क, इंदौर। टीम इंडिया ने मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे की बेहतरीन पारियों की मदद से बांग्लादेश पर 343 रनों की मजबूत बढ़त ले ली है। आज का दिन पूरी तरह से भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल के नाम रहा। उन्होंने 330 गेंदों का सामना करते हुए बेहतरीन 243 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 28 चौके और 8 छक्के उड़ाए। मंयक ने अपने टेस्ट करियर की 8वें टेस्ट की 12वीं पारी में यह दूसरा दोहरा शतक लगाया। इसी के साथ ही मयंक ने सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने करियर की 13 पारियों में दूसरा दोहरा शतक लगाया था। वहीं इस मामले में पहले नंबर पर भारत के विनोद कांबली हैं। उन्होंने 5वीं पारी में ही दूसरा दोहरा शतक लगा दिया था।

मयंक ने दोनों दोहरे शतक पिछली पांच पारियों में लगाए हैं। मयंक ने पिछला दोहरा शतक इसी साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में लगाया था। उन्होंने यह दोनों शतक घरेलू मैदान पर और टेस्ट की पहली पारी में लगाए हैं। 

इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारत ने शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 493 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 60 और उमेश यादव 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले मंयक के अलावा अजिंक्य रहाणे (86), चेतेश्वर पुजारा ने (54) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा अबु जायेद ने 4 विकेट लिए। बता दें कि पहले दिन भारत ने बांग्लादेश को 150 रनों पर समेट दिया था। 

मयंक को मेहंदी हसन ने अपनी गेंद पर अबु जायेद के हाथों कैच आउट कराया। मयंक ने जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की। रहाणे करियर का 21वां अर्धशतक लगाकर आउट हुए। उन्हें जायेद ने तैजुल इस्लाम के हाथों कैच कराया। कप्तान विराट कोहली शून्य पर अबु जायेद ने एलबीडब्यू किया। भारत के शुरुआती तीनों विकेट जायेद ने लिए। चेतेश्वर पुजारा अपने टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक लगाकर आउट हुए। उन्हें जायेद ने सैफ हसन के हाथों कैच आउट कराया।

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने चूके मयंक 

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने साल 2004 में ढाका के मैदान पर 248 रन की पारी खेली थी। मयंक आज छह रन और बना लेते तो वह सचिन से आगे निकल जाते और बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाते।

 

 

 

 

Tags:    

Similar News