पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, तेजस में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, तेजस में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-23 14:44 GMT
पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, तेजस में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
हाईलाइट
  • भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने इतिहास रच दिया है।
  • सिंधु तेजस में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
  • ह कारनामा उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट में नहीं बल्कि मैदान-ए-जंग में किया है।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। ओलंपिक खेलों में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने इतिहास रच दिया है। हालांकि यह कारनामा उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट में नहीं बल्कि मैदान-ए-जंग में किया है। बेंगलुरु के येलहंका में आयोजित एयरो इंडिया शो में सिंधु ने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानि हल्के लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। इसी के साथ सिंधु ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

दरअसल डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) शनिवार को एयरो इंडिया शो के माध्यम से एयरोस्पेस में महिलाओं द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों को दर्शाया। इसके लिए शनिवार को एयरो इंडिया ने "एयरो इंडिया वुमन डे" का थीम रखा था। इस दौरान पीवी सिंधु ग्रीन कलर की युनिफॉर्म में नजर आईं। कॉकपिट में जाने से पहले उन्होंने वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी स्वीकारा। सिंधु ने करीब 40 मिनट तक तेजस में उड़ान भरी। वह पायलट कैप्टन सिद्धार्थ सिंह के पीछे वाली सीट पर बैठी थीं।

उड़ान भरने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "तेजस वाकई एक शानदार एयरक्राफ्ट है। उड़ान भरने का अनुभव शानदार रहा। जब तेजस ऊपर पहुंचा तो पायलट ने अपनी कला दिखाते हुए लूप में भी घुमाया। मैं कहना चाहुंगी की मजा आ गया।" इससे पहले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने भी गुरूवार को तेजस में उड़ान भरी थी। इस दौरान उन्होंने तेजस विमान का निरीक्षण किया और इसकी खूबियों को भी जाना था। 

रावत ने तेजस पर सवारी के बाद इसे शानदार एयरक्राफ्ट बताया। जनरल रावत ने कहा, इस तरह के एयरक्राफ्ट को भारतीय वायुसेना में शामिल करने से उसकी ताकत और बढ़ जाएगी। बुधवार को तेजस को मिलिट्री एविएशन रेगुलेटर से फाइनल ऑपरेशन क्लियरेंस मिला था। अब इस लड़ाकू विमान को वायुसेना में शामिल किया जा सकेगा। इस क्लियरेंस का सर्टिफिकेट वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ को एयरोइंडिया शो में सौंपा गया था।

Similar News