US Open 2019: डेनिल को हराकर US ओपन चैंपियन बने नडाल, जीता 19वां ग्रैंड स्लैम

US Open 2019: डेनिल को हराकर US ओपन चैंपियन बने नडाल, जीता 19वां ग्रैंड स्लैम

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-09 02:51 GMT
US Open 2019: डेनिल को हराकर US ओपन चैंपियन बने नडाल, जीता 19वां ग्रैंड स्लैम
हाईलाइट
  • रूस के डेनिल मेडवेडेव को 7-5
  • 6-3
  • 5-7
  • 4-6
  • 6-4 से हराया
  • रोजर फेडरर से महज 1 मेजर खिताब पीछे हैं नडाल
  • स्पेन स्टार राफेल नडाल ने जीता यूएस ओपन 2019

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। स्पेन के स्टार राफेल नडाल ने साल का चौथा और आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 2019 का खिताब जीत लिया है। करीब 5 घंटे तक चले इस फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-2 प्लेयर नडाल ने रूस के डेनिल मेदवेदेव को 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 से मात दी। पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे 23 साल के मेडवेडेव का खिताब जीतने का सपना अधूरा रहा गया। हालांकि मुकाबला इस बार भी टक्कर का था। जीत के लिए नडाल को दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव से काफी संघर्ष करना पड़ा। 

19 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल अपने नाम कर चुके 33 साल के नडाल अब अपने महान प्रतिद्वंद्वी 38 साल के रोजर फेडरर से महज 1 मेजर खिताब पीछे हैं। फेडरर 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब के साथ टॉप पर हैं। नडाल ने साल 2010, 2013, 2017, 2019 में यूएस ओपन पर अपने नाम किया है। इससे पहले नडाल ने 2017 में अमेरिकी ओपन में खिताबी जीत हासिल की थी। 

 

सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स ग्रैंड स्लैम टॉप-4 (ऑल टाइम)

1. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विंबलडन-8, यूएस-5)

2. राफेल नडाल (स्पेन) 19 (ऑस्ट्रेलियन-1, फ्रेंच-12, विंबलडन-2, यूएस-4)

3. नोवाक जोकोविच (सर्बिया ) 16 (ऑस्ट्रेलियन-7, फ्रेंच-1, विंबलडन-5, यूएस-3)

4. पीट सैम्प्रास (अमेरिका) 14 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-0, विंबलडन-7, यूएस-5)

 

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News