तो क्या पाकि‍स्तान में अपना हनीमून मना रहे हैं विराट-अनुष्का?

तो क्या पाकि‍स्तान में अपना हनीमून मना रहे हैं विराट-अनुष्का?

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-19 12:18 GMT
तो क्या पाकि‍स्तान में अपना हनीमून मना रहे हैं विराट-अनुष्का?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी के बाद हनीमून ट्रिप पर हैं। हनीमून के दौरान अनुष्का और विराट ने एक सेल्फी क्लिक कर शेयर की थी। मगर इस सेल्फी को उनके फेंस ने तरह-तरह के मजाकिया अंदाज में एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कुछ ऐसा ही पाकिस्तानियों ने भी किया है। पाकिस्तानियों द्वारा शेयर की गई सेल्फी में विराट-अनुष्का पाकिस्तान के कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और अन्य कई जगहों पर भी देखे गए हैं।

अनुष्‍का और विराट की वेडिंग फोटोज के बाद अब उनकी हनीमून फोटो की खूब चर्चा हो रही है। अनुष्का और विराट रोम में हनीमून एंज्वॉय कर रहे हैं। अनुष्का ने वहीं की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। अनुष्का ने कैप्‍शन में लिखा था- "स्वर्ग में हूं, सच में"। फोटो को 1 घंटे में 9 लाख लोगों ने लाइक किया था।

इन एडिट की हुई तस्वीरों में विराट और अनुष्का ना सिर्फ लाहौर, इस्लामाबाद और कराची की स्मारकों के सामने खड़े नजर आ रहे हैं, बल्कि मशहूर दुकानों और रेस्टोरेंट के सामने भी नजर आ रहे हैं। ये मॉर्फ्ड तस्वीरें मीम के तौर पर फेसबुक पर वायरल होने के बाद अब ट्विटर पर भी पोस्ट की जा रही हैं।

विराट और अनुष्का को पाकिस्तानी फैंस ने कराची शहर में स्थित karachiwalay पर भी सेल्फी लेते हुए दिखाया है।

ये बात किसी से छि‍पी नहीं है कि विराट कोहली की पाकिस्तान में अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। पाक फैन्स ने विराट और अनुष्का की हनीमून तस्वीर को फोटोशॉप कर पाकिस्तान की कई जगहों पर मौजूद दिखाया है।

वि‍राट अनुष्का कराची में मजार-ए-कवायद से लेकर इस्लामाबाद की फैसल मस्जिद के बाहर नजर आ रहे हैं। यहां तक कि पाकिस्तान के मेडि‍कल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बार भी इस पावर कपल को सेल्फी लेते हुए दिखाया है।

Similar News