विराट ने इंस्टा पर अनुष्का संग लगाई नई DP, दिसंबर में हो सकती है शादी

विराट ने इंस्टा पर अनुष्का संग लगाई नई DP, दिसंबर में हो सकती है शादी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-14 12:13 GMT
विराट ने इंस्टा पर अनुष्का संग लगाई नई DP, दिसंबर में हो सकती है शादी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी आज जग जाहिर है। अपने इस प्यार के साथ जल्द ही विराट कोहली शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। विराट ने अपना प्यार जताते हुए अनुष्का के साथ एक शानदार पिक DP के रूप में लगाई है। विराट पहले से ही अपने सोशल मीडिया पर अनुष्का की तस्वीरें शेयर करते रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपनी डीपी अनुष्का शर्मा के साथ लगाई है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

विराट कोहली ने अनुष्का के साथ जिस पिक को DP लगाई है, वह पिक विराट और अनुष्का साथ में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर अवॉर्ड में शिरकत करने पहुंचे थे, तब की है। इस दौरान विराट कोहली ब्लैक शूट में तो वहीं अनुष्का शर्मा रेड पैंटसूट में नजर आईं थी। इस दौरान ली गई कई सारी पिक्चर्स विराट कोहली पहले ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं।

जानकारी के अनुसार कुछ ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ये दोनों सितारे इस दिसंबर में शादी कर सकते हैं, हालांकि ऐसी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हैं। मगर विराट कोहली ने अब जो किया है उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि वो अपने इस रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों इस दिसंबर में ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फिलहाल पुख्ता कुछ कहना गलत ही होगा।

गौरतलब हो कि हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। दोनों के बीच ब्रेकअप भी हो गया था। इसके बाद विराट कोहली ने अनुष्का को इंस्टा पर अनुष्का को अनफॉलो कर दिया था। वजह ये बताई गई कि अनुष्का अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने विराट के प्रपोजल को ठुकरा दिया है, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया और दोनों फिर साथ नज़र आने लगे।

विराट और अनुष्का का प्यार एक कमर्शियल शैंपू के विज्ञापन शूट के दौरान शुरू हुआ था। अब ये हॉट कपल बहुत ही डिमांड में है। हाल ही में ये दोनों एक ब्रैंड का एड साथ करते नज़र आए थे। इस एड की तस्वीरें और वीडियो को खूब पसंद किया गया। हाल ही में विराट कोहली ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि अनुष्का के साथ रिश्ते की बात उन्होंने सबसे पहले पूर्व क्रिकेटर जहीर खान को बताया था और उन्ही की सलाह ने उनके और अनुष्का के रिश्ते और मजबूत बनाया।

Similar News