19 ग्रैंड स्लैम के विजेता फेडरर के ये हैं 'ऑफ़ कोर्ट' Facts, नहीं जानते होंगे आप

19 ग्रैंड स्लैम के विजेता फेडरर के ये हैं 'ऑफ़ कोर्ट' Facts, नहीं जानते होंगे आप

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-18 04:11 GMT
19 ग्रैंड स्लैम के विजेता फेडरर के ये हैं 'ऑफ़ कोर्ट' Facts, नहीं जानते होंगे आप

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। स्विट्ज़रलैंड के स्टार टेनिस प्लेयर रोज़र फेडरर ने रविवार को क्रोएशिया के मारिन सिलिक को हराकर इस साल के तीसरे ग्रेंड स्लैम- विंबलडन का खिताब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ रोज़र का ये 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। अब वो सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्पेन के राफेल नडाल के नाम था, जिन्होंने 15 ग्रैंड स्लैम पर अपना कब्जा जमाया था। लेकिन रोज़र फेडरर आज जिस मुकाम पर है, उसको पाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। एक समय ऐसा था, जब रोज़र के पास कुछ नहीं था, लेकिन आज वो लाखों दिलों पर राज करते हैं। 19 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले रोज़र फेडरर के बारे में आज हमको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो आप नहीं जानते होंगे।

1. 16 साल से पहले कभी नहीं खाया नॉनवेज
आपको शायद जानकर हैरानी होगी, लेकिन हम आपको बता दें कि रोज़र 16 साल तक वेजिटेरियन थे। इससे पहले उन्होंने कभी नॉनवेज नहीं खाया। लेकिन जब उन्होंने टेनिस की दुनिया में कदम रखा, तब से उन्होंने नॉनवेज खाना शुरु कर दिया। 1998 में रोज़र पहली बार स्विस डेविस कप के लिए सेलेक्ट हुए, लेकिन उन्हें खेलना का मौका नहीं मिला औऱ वो सिर्फ एक वॉटरमैन की भूमिका में थे। टेनिस वर्ल्ड मैग्जीन के मुताबिक, एक बार रोज़र स्टीकहाउस में खाना खाने गए थे, वहां पर उन्होंने राइस और सलाद ऑर्डर किया। ये सब देखकर मार्क रोसेट को लगा कि रोज़र मजाक कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि, ' रोज़र, ये स्टीकहाउस है, यहां हम ये सलाद खाने नहीं आए हैं'। इसके बाद उन्होंने मीट ऑर्डर किया, जो रोज़र को काफी पसंद आया। उसके बाद से रोज़र फेडरर ने नॉनवेज खाना शुरु कर दिया।

2. टेनिस के लिए छोड़ दी पढाई
इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए घर-बार और पढ़ाई को छोड़ दिया। उन्हीं में से एक रोज़र भी हैं, जिन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई को छोड़ दिया। उन्होंने 16 साल की उम्र में पढ़ाई को छोड़कर टेनिस को चुना और आज टेनिस की दुनिया के बादशाह हैं।

3. फिट रहने के लिए करते हैं स्विमिंग
रोज़र जब टेनिस कोर्ट पर आते हैं, तो आप उनकी फिटनेस देखकर हैरान तो जरुर होते होंगे। 35 साल की उम्र में भी रोज़र की जो फिटनेस है, उसके पीछे उनका स्विमिंग का शौक है। ऑफ-कोर्ट रोज़र अपने को फिट रखने के लिए स्विमिंग करते हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि उनके सभी घरों में स्विमिंग पूल बने हुए हैं।

4. म्यूजिक भी है पसंद
आमतौर पर किसी भी प्लेयर को अपने खेल से सबसे ज्यादा प्यार होता है। लेकिन रोज़र के मामले में ऐसा नहीं है। उन्हें टेनिस से जितना प्यार है, उतना ही उन्हें म्यूजिक भी पसंद है। बचपन में उन्होंने पियानो बजाना सीखा था, और आज भी वो पियानो बजाते हैं। लेकिन कभी भी उन्होंने पब्लिकली अपने इस टैलेंट को नहीं दिखाया। रोज़र सिर्फ पियानो ही नहीं, बल्कि वायलिन भी बहुत अच्छा बजाते हैं।

5. रोज़र के नाम पर है रोड़ का नाम
किसी भी प्लेयर या स्टार के लिए सबसे बड़ी बात होती है कि उसके फैंस उसे हमेशा पसंद करें। रोज़र को न सिर्फ स्विट्ज़रलैंड में पसंद किया जाता है, बल्कि पूरी दुनिया में उनके करोड़ों फैंस है। किसी भी शख्स के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात क्या होगी कि उसके नाम पर किसी जगह या रोड़ का नाम रखा जाए। अगर आप रोज़र के फैन हैं, तो आपको ये बात जानकर खुशी होगी कि स्विट्ज़रलैंड के हाले में एक रोड़ को रोज़र फेडरर एली कहा जाता है। इसी जगह पर गैरी वेबर टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।

6. नेट वर्थ
स्विस प्लेयर की कमाई जानकर भी आपको हैरानी होगी। एक अनुमान के मुताबिक रोज़र फेडरर की नेटवर्थ 400 मिलियन डॉलर(4000 लाख) है। जबकि कई रिपोर्ट्स में रोज़र की सालाना कमाई 450 मिलियन डॉलर(4500 लाख) बताई गई है।

7. खिलाडियों के खिलाड़ी
रोज़र एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि खिलाडियों के खिलाड़ी हैं। उन्होंने विंबलडन में 8 खिताब अपने नाम करने के अलावा 5 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, 1 बार फ्रेंच ओपन और 5 बार अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

Similar News